बर्तनों की आवाज या गोलियों की गूंज? भारतीय पत्रकार ने सुनाया हिल्टन होटल में हमले का डरावना मंजर- VIDEO
WHDC Shooting: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया, जबकि मेहमानों ने जान बचाने के लिए टेबल के नीचे शरण छिपे।
- Written By: अक्षय साहू
भारतीय पत्रकार ने बताया हिल्टन होटल हमले का आंखों देखा हाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gunshot in White House Correspondents’ Dinner: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शनिवार रात लगभग 8:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) फायरिंग की घटना सामने आई। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी कैबिनेट के सदस्य भी मौजूद थे। फायरिंग के समय सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रंप और अन्य अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
इस घटना का आंखों देखा हाल ANI की पत्रकार रीना भारद्वाज ने साझा किया। वह इस डिनर में मौजूद थीं और हमले के बाद उन्होंने घटना स्थल का वीडियो बनाया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने जोरदार आवाज सुनी, जिसे उन्होंने बर्तनों की खड़कने की आवाज समझा। लेकिन कुछ ही सेकंड में उन्होंने देखा कि खाना परोसने वाले ट्रे लेकर भाग रहे थे और सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे थे।
जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपे लोग
रीना ने कहा कि तुरंत उन्हें समझ आ गया कि कुछ गड़बड़ है। सभी लोग अपनी-अपनी मेज के नीचे छिप गए। जब उन्हें लगा कि अब उठना सुरक्षित होगा, तब उन्होंने स्टेज पर लंबी बंदूकें लिए हुए सुरक्षाकर्मियों को देखा।
सम्बंधित ख़बरें
डोनाल्ड ट्रंप ठीक हैं, यह जानकर राहत मिली…वॉशिंगटन होटल फायरिंग पर PM मोदी का बयान
China Aircraft Carrier: चीन के चौथे परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर ‘हे जियान’ ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन
नहीं रहे भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाले रघु राय, इंजीनियर से कैसे बने दुनिया के महान फोटोग्राफर?
वो मुझे रोक नहीं पाऐंगे… WCD फायरिंग पर आया ट्रंप का पहला रिएक्शन, बोले- सीक्रेट सर्विस ने बेहतरीन काम किया
ANI Reporter Reena Bhardwaj’s report from White House Correspondent’s dinner. pic.twitter.com/8CVICKo82n — Siddhant Mishra (@siddhantvm) April 26, 2026
रीना ने आगे बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने एक-एक कर सभी कैबिनेट सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ और विटकॉफ शामिल थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी समय रहते सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़े हुए सवाल
जांच और सुरक्षा टीमों ने पूरे होटल को तुरंत सुरक्षित कर लिया। कार्यक्रम को फिर से शुरू करने की घोषणा की गई, हालांकि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन की तरफ से पत्रकारों को अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- 300 कमांडो और सैन्य-ग्रेड सुरक्षा भी फेल? मौत को छूकर निकले डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया उस खौफनाक मंजर का सच
इस घटना ने दिखा दिया कि बड़े कार्यक्रमों में सुरक्षा कितनी अहम है। उपस्थित लोगों और अधिकारियों की सतर्कता और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता ने बड़ी घटना को टालने में मदद की। घटना के वीडियो और दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं, और अमेरिकी अधिकारियों ने स्थिति की पूरी जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना ने अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। क्योंकि कार्यक्रम में खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूद थे।
