डोनाल्ड ट्रंप ठीक हैं, यह जानकर राहत मिली…वॉशिंगटन होटल फायरिंग पर PM मोदी का बयान
Washington Hilton fire: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन फायरिंग पर चिंता जताई और डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षित होने पर राहत व्यक्त की। मोदी ने कहा "लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।"
- Written By: अर्पित शुक्ला
डोनाल्ड ट्रंप, PM मोदी(Image- Social Media)
PM Modi on Trump shooting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन होटल फायरिंग घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं। उन्होंने उनकी निरंतर सुरक्षा और भलाई के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।
Relieved to learn that President Trump, the First Lady and Vice President are safe and unharmed following the recent security incident at a Washington DC hotel. I extend my best wishes for their continued safety and well-being. Violence has no place in a democracy and must be… — Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
ट्रंप पर हमले की कोशिश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में वाशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, फायरिंग की आवाज सुनते ही राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह डिनर शनिवार रात आयोजित था, लेकिन गोलीबारी के बाद माहौल में अफरा-तफरी मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
कौन है कोल एलन? जिसने ट्रंप की डिनर पार्टी में बरसाई गोलियां, क्या थी हमले की असली वजह!
बर्तनों की आवाज या गोलियों की गूंज? भारतीय पत्रकार ने सुनाया हिल्टन होटल में हमले का डरावना मंजर- VIDEO
वो मुझे रोक नहीं पाऐंगे… WCD फायरिंग पर आया ट्रंप का पहला रिएक्शन, बोले- सीक्रेट सर्विस ने बेहतरीन काम किया
300 कमांडो और सैन्य-ग्रेड सुरक्षा भी फेल? मौत को छूकर निकले डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया उस खौफनाक मंजर का सच
PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं। उन्होंने सभी की सुरक्षा और भलाई की कामना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए।
गोली चलाने वाला हमलावर गिरफ्तार
फायरिंग के तुरंत बाद, यूएस सीक्रेट सर्विस ने मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने के लिए कहा। सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंचे और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया। गोली चलाने वाले हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- 300 कमांडो और सैन्य-ग्रेड सुरक्षा भी फेल? मौत को छूकर निकले डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया उस खौफनाक मंजर का सच
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का कारण होटल के बाकी हिस्सों खासतौर पर लॉबी और पब्लिक एरिया में पर्याप्त सुरक्षा न होना बताया जा रहा है। बॉलरूम और वीआईपी एरिया में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद बाकी हिस्सों में सुरक्षा कमजोर थी।
