Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका के पड़ोसी देश में भड़के Gen-Z…राष्ट्रपति के घर पर किया हमला, सामने आया हिंसा का VIDEO

Mexico Protest News: मेक्सिको में जेन जेड युवाओं ने मेयर की हत्या और बढ़ती कार्टल हिंसा के विरोध में नेशनल पैलेस पर धावा बोला, सुरक्षा संकट और सरकारी नाकामी पर आक्रोश भड़का।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Nov 16, 2025 | 04:15 PM

मेक्सिको में जेन जेड प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mexico Gen Z Protests: मेक्सिको में शनिवार को हजारों जेन जेड युवाओं ने अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा और सुरक्षा की कमी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध तब उग्र हुआ जब 1 नवंबर को पश्चिमी राज्य मिचोआकेन के उरुअपन शहर के मेयर कार्लोस मंजो की एक सार्वजनिक कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए और युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा।

राजधानी मेक्सिको सिटी में गुस्से से भरे प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नेशनल पैलेस के पास लगी सुरक्षा दीवारों को गिरा दिया। कई युवाओं ने पुलिस पर पत्थर, पटाखे, लाठियां, हथौड़े और जंजीरों से हमला किया। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की। राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज के अनुसार, झड़पों में 120 लोग घायल हुए, जिनमें 100 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Watch RIOTERS in Mexico City snatch and then BRUTALLY beat a police officer as his line broke https://t.co/UEpHbcFwQE pic.twitter.com/po0O20Oycd — RT (@RT_com) November 15, 2025

20 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

पुलिस ने लगभग 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करते हुए देखा गया, जिससे मनमानी गिरफ्तारी और हिंसा के आरोप भी बढ़े। जेन जेड, यानी 1990 के दशक के अंत से 2010 की शुरुआत तक जन्मी पीढ़ी, दुनिया भर में असमानता और भ्रष्टाचार के विरोध का चेहरा बन चुकी है। नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हुए जेन जेड आंदोलन ने वहां की सरकार को हिला दिया था।

🚨🇲🇽 GEN Z VS. THE PALACE – MEXICO’S NEW REBELLION HITS THE FRONT GATES Mexico’s youth revolt just made a hard pivot from hashtags to the doorstep of power – and Claudia Sheinbaum is learning fast that metal barricades don’t stop a generation raised on boss-level gameplay. The… https://t.co/PzNQ4d5Cg5 pic.twitter.com/AYWytwUGwE — Mario Nawfal (@MarioNawfal) November 15, 2025

मेक्सिको में भी यही पीढ़ी बढ़ती कार्टल हिंसा, भ्रष्ट प्रशासन और अपराधियों को मिल रही कथित छूट से बेहद नाराज है। प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा सरकार को ‘नार्को-स्टेट’ कहकर उसके खिलाफ नारों से राजधानी की सड़कों को भर दिया।

प्रदर्शन में हर वर्ग के लोग शामिल

इस आंदोलन में सिर्फ युवा नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स और अरबपति रिकार्डो सेलिनास प्लीगो ने भी सोशल मीडिया पर इस विरोध को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाउम से इस्तीफे की मांग की।

यह भी पढ़ें: मिशेल ओबामा का 2028 राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा बयान, “महिला राष्ट्रपति के लिए अमेरिका तैयार नहीं”

‘वन पीस’ एनीमे से प्रेरित समुद्री डाकू के झंडे इस आंदोलन का प्रतीक बन गए। 29 वर्षीय प्रदर्शनकारी एंड्रेस मासा के शब्दों में, हमें सुरक्षा चाहिए, देश टूट रहा है। राजधानी से शुरू हुआ यह आंदोलन अब अन्य शहरों में भी फैल रहा है, जहां युवा कार्टल हिंसा और शासन की विफलता के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Gen z protesters storm mexico presidents house violent video emerges

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 03:46 PM

Topics:  

  • Mexico Border
  • Protestors
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

यूएई के इशारे पर चल रहा पाकिस्तान! सऊदी प्रिंस सलमान नाराज, मुनीर को दिखाई औकात

2

संकट के समय श्रीलंका के ‘हीरो’ बने जयशंकर: भारत ने दिया 450 मिलियन डॉलर का मदद पैकेज

3

यूनुस और जमात ने करवाई उस्मान हादी की हत्या! ढाका में रची गई साजिश, क्यों डरे थे कट्टरपंथी?

4

भारत को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनेगा पाकिस्‍तान? जानें दावे की सच्चाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.