- Hindi News »
- World »
- Man Gropes Tries To Kiss Mexican President Claudia Sheinbaum In Public Video
भीड़ में घिरीं मेक्सिको की राष्ट्रपति! अचानक पीछे से आया शख्स और फिर जो हुआ…VIDEO देख भड़क उठे लोग
Mexico News: मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम एक कार्यक्रम में नागरिकों से मिल रही थीं, तभी एक नशे में व्यक्ति उनके पास आया, उन्हें छूने की कोशिश की, उन्होंने शांतिपूर्वक उसे दूर किया।
- Written By: अक्षय साहू

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के साथ छेड़छाड़ की कोशिश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mexican President Claudia Sheinbaum: मंगलवार को मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम राजधानी मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक क्षेत्र में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से बातचीत कर रही थीं, तभी एक नशे में धुत व्यक्ति उनके पास आ गया और उन्हें छूने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी ये वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति राष्ट्रपति की ओर झुकता है और उनके हाथों से उनके शरीर को छूने की कोशिश करता है। राष्ट्रपति ने शांतिपूर्ण ढंग से उसके हाथों को दूर धकेला और मुस्कुराते हुए कहा, चिंता मत करो। इस घटना में किसी सुरक्षाकर्मी का तुरंत हस्तक्षेप नहीं दिखा, हालांकि बाद में अधिकारी उसे वहां से दूर ले गए।
लोगों के बीच जाती रहती है शीनबाम
शीनबाम अक्सर अपने पूर्ववर्ती और राजनीतिक गुरु, पूर्व राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर की तरह जनता के बीच घुलने-मिलने की कोशिश करती हैं। वे आमतौर पर लोगों से हाथ मिलाने और सेल्फी लेने के लिए भीड़ में जाती हैं, जो उनकी राजनीतिक शैली का हिस्सा है। जनता और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। कई लोगों ने टिप्पणी की कि यह आश्चर्यजनक है कि यह व्यक्ति इतनी नजदीक कैसे पहुंच गया और उनके अंगरक्षक कहाँ थे।
सम्बंधित ख़बरें
कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक Nancy Grewal की हत्या, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
नौसैनिकों के बदले LPG टैंकर…ईरान के साथ भारत ने की खास डील, रक्षा विशेषज्ञ ने बताई अंदर की बात
रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे भीषण हमला, कीव में मिसाइल और ड्रोन की बरसात, चार की मौत
नेपाल के गोरखा में दर्दनाक सड़क हादसा… मनकामना मंदिर से लौट रहे सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हुई
Mexican President Claudia Sheinbaum gets groped by a strange man in Mexico City on Tuesday. The man appeared inebriated and tried to kiss Sheinbaum. Where was her security?pic.twitter.com/PFV3EioQtZ — Paul A. Szypula 🇺🇸 (@Bubblebathgirl) November 5, 2025
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई, जब पश्चिमी मिचोआकेन राज्य में एक मेयर की सार्वजनिक हत्या के बाद शीनबाम बार-बार राजनीतिक हिंसा और सुरक्षा के मुद्दों पर सवालों का सामना कर रही थीं। उसी दिन उन्होंने मरे हुए मेयर की विधवा से मुलाकात भी की। राजधानी के ऐतिहासिक डाउनटाउन में यह सार्वजनिक कार्यक्रम इसलिए खास था क्योंकि राष्ट्रपति आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रही थीं।
सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
घटना के बावजूद, राष्ट्रपति ने संयम और धैर्य दिखाया। उन्होंने न केवल आत्म-नियंत्रण बनाए रखा, बल्कि हिंसक प्रतिक्रिया देने से भी परहेज किया। इस घटना ने राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर व्यापक बहस छेड़ दी है और यह सवाल उठाया है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है।
यह भी पढ़ें: यूनुस को आई अक्ल…बांग्लादेश में जाकिर नाइक की एंट्री पर लगाया बैन, कानून-व्यवस्था बिगड़ने का था डर
राष्ट्रपति कार्यालय ने इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। जनता और मीडिया में सुरक्षा और राजनीतिक हिंसा पर चर्चा जारी है, और इस घटना ने शीनबाम के सार्वजनिक प्रदर्शन और उनकी सुरक्षा के तरीकों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
Man gropes tries to kiss mexican president claudia sheinbaum in public video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक…’, ऋषभ पंत को लेकर LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा दावा
Mar 15, 2026 | 08:06 AMमिथुन चक्रवर्ती का ‘ICU’ वाला बयान, बंगाल की सियासत में जबरदस्त भूचाल; क्या दीदी को मिली सीधी धमकी?
Mar 15, 2026 | 08:03 AMमेधा कुलकर्णी ने उठाया आलंदी के विकास का मुद्दा, टेम्पल टाउन डेवलपमेंट योजना में शामिल करने की मांग
Mar 15, 2026 | 08:02 AMकनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ की मुखर आलोचक Nancy Grewal की हत्या, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
Mar 15, 2026 | 08:00 AMगरीबी में बीता बचपन, ट्रेनों में बेचते थे अपने गानों के कैसेट, ऐसा रहा खेसारी लाल यादव का संघर्ष भरा सफर
Mar 15, 2026 | 07:58 AMनौसैनिकों के बदले LPG टैंकर…ईरान के साथ भारत ने की खास डील, रक्षा विशेषज्ञ ने बताई अंदर की बात
Mar 15, 2026 | 07:52 AMनासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारियां तेज, कुंभ कार्यों में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी कार्रवाई
Mar 15, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM












