- Hindi News »
- World »
- Gaza Shaken By Air Strikes Israeli Missiles Wreaked Havoc 23 Innocent People Killed
हवाई हमले से कांपा गाजा, कहर बनकर टूटी इजरायली मिसाइलें, 23 मासूमों की मौत
Israel Gaza War: गाजा में इजरायली सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में 23 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

इजरायली सेना का एयर स्ट्राइक की एक तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: बुधवार को इजरायली विमानों ने उत्तरी गाजा के एक रिहायशी इलाके में बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 23 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है। पहले से ही तबाही झेल रहे फिलिस्तीन में एक बार फिर संघर्ष तेज हो गया है, और हालात में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। रोजाना हो रहे हवाई हमलों में बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं, जिससे हालात पहले जैसे गंभीर हो गए हैं।
अल-अहली अस्पताल के अनुसार, हाल ही में हुए हमले में कम से कम 23 लोगों की जान गई है, जिनमें आठ महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं। इन आंकड़ों की पुष्टि फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी की है। मंत्रालय की आपातकालीन सेवा के मुताबिक, शिजेय्याह क्षेत्र में एक चार मंजिला इमारत को इजराइली हवाई हमलों का निशाना बनाया गया, जिसके बाद राहत और बचाव टीमें मलबे के नीचे दबे लोगों की खोज में जुटी हुई हैं।
सेना ने शीर्ष कमांडर को बनाया निशाना
इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हमास के एक शीर्ष कमांडर को निशाना बनाया है, जो शिजेय्याह क्षेत्र से किए गए हमलों में शामिल था। हालांकि, उस व्यक्ति की पहचान और अन्य जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं। इजरायल, अपने नागरिकों की मौत के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराता है। हमास पर बंधकों की रिहाई को लेकर दबाव बनाते हुए इजरायल ने गाजा के कई इलाकों, जिनमें शिजेय्याह भी शामिल है, में बड़े पैमाने पर निकासी आदेश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता या वह सभी बंधकों को रिहा नहीं कर देता, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ईद के मौके पर भी हुआ था हवाई हमला
इजरायल ने ईद के मौके पर भी हिजबुल्लाह के खिलाफ एक बड़ा हवाई हमला किया था। इजरायली सेना ने ईद की सुबह बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एयर स्ट्राइक की। उस हमले में 3 लोग मारे गए थे। यह हमला 4 महीने पहले हुए युद्धविराम के बाद बेरूत में हुआ दूसरा बड़ा हवाई हमला था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले में मारे गए लोगों की पुष्टि की और साथ ही यह भी बताया कि इस हमले में कम से कम 7 लोग घायल हुए थे।
Gaza shaken by air strikes israeli missiles wreaked havoc 23 innocent people killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
May 05, 2026 | 05:03 PMPaytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
May 05, 2026 | 05:03 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिवासी आश्रम शालाओं का होगा कायाकल्प और सोलापुर को मिली 3 इंजीनियरिंग ब्रांच
May 05, 2026 | 04:59 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा की विधि!
May 05, 2026 | 04:47 PMमैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
May 05, 2026 | 04:47 PMजलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
May 05, 2026 | 04:43 PMMP News: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्रैकटर से टकराई; 6 लोगों की हालत गंभीर
May 05, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














