गाजा में राशन के लिए लाइन में लगे लोगों पर इजराइली कहर, गोलीबारी में 82 की मौत
गाजा में इजरायली हमले में राशन के लिए लाइन में लगे 38 लोगों सहित कुल 82 की मौत हुई। गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन के 5 सदस्य और राहत सामग्री का इंतजार कर रहे 33 अन्य लोग भी मारे गए।
- Written By: अक्षय साहू
गाजा में इजराइली हमले में 82 लोगों की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
गाजा: इजराइल ने गाजा में हमास के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। इसी बीच खबर आई है कि इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बीती रात राशन के लिए लाइन में लगे लोगों पर गोलीबारी की। इसमें 82 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 38 लोग ऐसे थे जो राहत सामग्री पाने के लिए लाइन में लगे थे। IDF ने इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
इजरायली हमले में गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन से जुड़े 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, गाजा पट्टी में अन्य स्थानों पर सहायता सामग्री के ट्रकों का इंतजार कर रहे 33 अन्य लोग भी मारे गए हैं। गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन एक नवगठित अमेरिकी संगठन है, जिसे इजरायल का समर्थन प्राप्त है और जो गाजा पट्टी की आबादी को खाद्य सहायता प्रदान करने के लिए कार्यरत है।
BREAKING: Airstrikes and shootings killed 82 Palestinians in Gaza, including 38 people while waiting to get aid, hospitals and the Health Ministry said. https://t.co/A1M0vvGIyJ — The Associated Press (@AP) July 3, 2025
सम्बंधित ख़बरें
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!
युद्ध के बाद खत्म हो जाएगा हमास
गाजा में जारी युद्ध को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक अहम बयान दिया है। बुधवार को जारी अपने आधिकारिक वक्तव्य में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ हमास को पराजित करना नहीं, बल्कि उसे पूरी तरह जड़ से खत्म करना है। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में असली शांति तभी संभव है जब वहां हमास का कोई भी आतंकी न बचे। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा से हमास का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।
दूसरी तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बताया कि इजरायल ने गाजा में 60 दिनों के युद्धविराम की शर्तों पर सहमति जताई है। ट्रंप ने दावा किया था कि वो बहुत जल्द ईरान की तरह गाजा में ही शांति ले आएंगे।
अमेरिका के शिकागो में अंधाधुंध चली गोलियां, चार लोगों की मौत, 14 घायल
56 हजार से अधिक लोगों की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल के पिछले 21 महीनों से जारी सैन्य अभियान के चलते गाजा में अब तक 56,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, घायल होने वालों की संख्या भी एक लाख से अधिक हो चुकी है। इजरायली हमलों ने गाजा को पूरी तरह खंडहर में बदल दिया है।
