Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

Macron Syria Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान राजधानी दमिश्क भीषण धमाकों से दहल उठी। मैक्रों जिस होटल में रुके थे, उसके पास बम ब्लास्ट हुए है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 07, 2026 | 02:29 PM

बम धमाकों से दहला दमिश्क, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Macron Syria Visit Damascus Explosion: सीरिया की राजधानी दमिश्क मंगलवार को उस समय दहल उठी जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वहां के ऐतिहासिक दौरे पर थे। जिस समय मैक्रों अपने सीरियाई समकक्ष अहमद अल-शरा से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे, उसी दौरान शहर के मध्य में स्थित फोर सीजन्स होटल के पास जोरदार धमाके हुए। सीरियाई मीडिया के अनुसार, राजधानी के केंद्र में कम से कम दो धमाकों की आवाज सुनी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के वक्त कहां थे राष्ट्रपति मैक्रों?

जानकारी के अनुसार, जिस समय ये धमाके हुए, उस समय फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। मैक्रों राष्ट्रपति भवन के भीतर दाखिल ही हुए थे कि तभी शहर के ‘फोर सीजन्स होटल’ के पास दो धमाकों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। सरकारी मीडिया और सीरियाई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मैक्रों इसी होटल में रुके हुए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए फुटेज

धमाके इतने शक्तिशाली थे कि घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में एक जलती हुई गाड़ी और सड़क पर बिखरे हुए खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं, जो हमले की भयावहता को बयां करते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरियाई सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ये धमाके सड़क के किनारे रखे गए विस्फोटक उपकरणों के जरिए किए गए हैं, इस विस्फोट में अभी तक 4  पुलिस कर्मी समेत 18 लोग घायल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई

PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!

वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!

PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले

WATCH: Damascus, near Macron’s hotel: One of the explosions appears to have been a car explosion. pic.twitter.com/OjfL3Hh9BI — Open Source Intel (@Osint613) July 7, 2026

सुरक्षा बलों की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद सीरियाई सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमिश्क के गवर्नर माहेर इद्लिबी ने बताया कि विस्फोटक उपकरण ‘साधारण’ प्रकृति का लग रहा था, लेकिन इसके पीछे की साजिश की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गृह मंत्रालय जल्द ही इस मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें:- धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई

Multiple explosive devices just detonated near the Damascus hotel where French President Emmanuel Macron is staying for his historic visit to Syria pic.twitter.com/9f79VdEecu — Emily Schrader – אמילי שריידר امیلی شریدر (@emilykschrader) July 7, 2026

घायलों को कराया गया भर्ती

सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यह देखना होगा कि इस हमले का असर मैक्रों के सीरिया दौरे के अन्य कार्यक्रमों पर क्या पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Macron syria visit damascus hotel explosions news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 02:00 PM

Topics:  

  • Emmanuel Macron
  • Syria
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.