Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान 'Bintang Adipurna' से नवाजा गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ वार्ता में रक्षा, समुद्री सुरक्षा पर समझौते हुए हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 07, 2026 | 12:00 PM

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Bintang Adipurna Award: इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ से सम्मानित किया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने खुद इस सम्मान की घोषणा की, जिसे पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच के सदियों पुराने आत्मीय संबंधों को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो के उस विशेष भाव की भी सराहना की, जिसमें उन्होंने कूटनीतिक प्रोटोकॉल को किनारे रखकर खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया था।

भारत-इंडोनेशिया साझेदारी में ‘सुनहरे अध्याय’ की शुरुआत

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत-इंडोनेशिया की साझेदारी में एक सुनहरे अध्याय की शुरुआत हो रही है, जिसका असर पूरी मानवता पर पड़ेगा। दोनों नेताओं के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर रहा।

सम्बंधित ख़बरें

वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!

PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले

चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा

Khamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश

गौरतलब है कि साल 2018 में दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक स्तर तक पहुंचाया गया था और यह दर्जा मिलने के बाद पीएम मोदी की यह पहली द्विपक्षीय इंडोनेशिया यात्रा है। इस बैठक के दौरान रक्षा, समुद्री सहयोग, क्रिटिकल मिनरल्स, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई।

रक्षा आदान-प्रदान पर सहमति

भारत और इंडोनेशिया, दो करीबी समुद्री पड़ोसी होने के नाते, हिंद महासागर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। पीएम मोदी ने घोषणा की कि दोनों देशों के कोस्ट गार्ड अब समुद्री सुरक्षा के लिए आपसी तालमेल बढ़ाएंगे।

Indonesia President Prabowo Subianto announces that Indonesia has conferred its highest honour ’Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ medal of honour upon PM Modi pic.twitter.com/mU5gHNCsS6 — ANI (@ANI) July 7, 2026

इसके अलावा, रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति बनी है। ‘ब्लू इकोनॉमी’, बंदरगाह विकास और समुद्री व्यापार में आपसी निवेश को बढ़ाना दोनों देशों की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

भारतीय दवाओं का होगा निर्यात

वार्ता के दौरान भारत ने अपनी सफल जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे मिड-डे मील और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े समाधान इंडोनेशिया के साथ साझा किए। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा समझौता हुआ है, जिसके तहत इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए अब अच्छी क्वालिटी की और सस्ती भारतीय दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इसके साथ ही, भारत इंडोनेशिया के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता निर्माण में भी सक्रिय योगदान देगा।

प्रम्बानन मंदिर का होगा कायाकल्प

राजनीतिक और आर्थिक वार्ता के अलावा, दोनों नेताओं ने सांस्कृतिक संबंधों पर भी विशेष ध्यान दिया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे। यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

यह भी पढ़ें:-  सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता इस मंदिर परिसर के संरक्षण और पुनर्स्थापन कार्य की शुरुआत की बड़ी घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक सेतु को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

Pm modi indonesia visit bintang adipurna award defense maritime security agreements

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 12:00 PM

Topics:  

  • Indonesia
  • Narendra Modi
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.