- Hindi News »
- World »
- Former Interpol Chief Meng Hongweis Wife Attacks Chinese Government In Her Interview Says Fake Case Was Registered Against Her Husband
इंटरपोल के पूर्व प्रमुख मेंग होगवेई की पत्नी ने साधा चीन सरकार पर निशाना, कहा- पति के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया गया
- Written By: आसिफ सईद

File
ल्योन (फ्रांस): अंतरराष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) (Interpol) के पूर्व अध्यक्ष मेंग होगवेई (Former Interpol President Meng Hongwei) की पत्नी ग्रेस मेंग (Grace Meng) एक समय चीन (China) में उन सभी विशेषाधिकारों का आनंद उठा रही थी, जो प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी से विवाह करने के कारण मिलते हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of China) को उनके पति पर इतना भरोसा था कि उन्हें इंटरपोल में प्रतिष्ठित भूमिका निभाने के लिए फ्रांस भेजा गया, लेकिन उनकी किस्मत ने उस वक्त मुंह फेर लिया, जब चीन ने होगवेई पर रिश्वतखोरी के आरोप लगा कर उन्हें 13 साल छह महीने की कारावास की सजा सुना दी।
अपने पति से संवाद करने और उनसे मिलने को तरस रहीं ग्रेस अपने दो जुड़वां बेटों के साथ फ्रांस में राजनीतिक शरणार्थी बन कर रह रही हैं और चीन के शासन से क्षुब्ध होकर उसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। होगवेई 2018 में लापता हो गए थे। इसके बाद उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें कारावास की सजा सुनाई गई। एक समय जन सुरक्षा मामलों के उप मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके होगवेई की पत्नी अपने देश की सरकार को ‘‘राक्षस” करार देती हैं, क्योंकि वह ‘‘अपने बच्चों को ही खा जाती है।” ग्रेस ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को दिए एक विशेष साक्षात्कार के दौरान पहली बार दुनिया को अपना चेहरा दिखाने और अपना वीडियो शूट करने की अनुमति दी।
सम्बंधित ख़बरें
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रूस से भारत को मिले 40 ताकतवर Su 57 Fighter जेट; पाक के खिलाफ भारतीय सेना की तैयारी हुई मजबूत
भारतीयों की Kailash Mansarovar Yatra पर नेपाल का बड़ा कदम; चीन से कोटा बढ़ाने की मांग! जानिए क्या है वजह?
चीन में ट्रेलर से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की लपटें; जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO
ग्रेस ने कहा, ‘‘मेरा चेहरा दिखाना मेरी जिम्मेदारी है। दुनिया को यह बताना मेरी जिम्मेदारी है कि क्या हुआ था।” उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन साल में मैंने उसी तरह ‘राक्षस’ के साथ रहना सीख लिया है, जैसे दुनिया ने वैश्विक महामारी के साथ जीना सीख लिया है।” ग्रेस चीन सरकार से इतनी क्षुब्ध है कि उन्होंने अपना चीनी नाम गाओ गे इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और वह ग्रेस मेंग के रूप में अपनी पहचान बताती हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं मर कर फिर से जीवित हुई हूं।” उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके पति कहां हैं और उनका स्वास्थ्य कैसा है। होगवेई अब 68 वर्ष के होने वाले हैं। दोनों के बीच आखिरी बार संवाद 25 सितंबर, 2018 को हुआ था, जब होगवेई काम के सिलसिले में बीजिंग गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर दो संदेश भेजे थे। ग्रेस ने बताया कि उन्होंने पहले संदेश में लिखा था, ‘‘मेरे कॉल का इंतजार करो।” इसके चार मिनट बाद उन्होंने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू की इमोजी भेजी, जिसका स्पष्ट अर्थ खतरे का संकेत था।
उन्होंने बताया कि उनके वकीलों ने चीनी प्राधिकारियों को कई बार पत्र भेजे, लेकिन उनका कोई उत्तर नहीं मिला। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके पति जीवित भी हैं या नहीं। ग्रेस ने कहा, ‘‘मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे अपने पिता के बगैर रहे।” उन्होंने तर्क दिया कि साझा कानून प्रवर्तन संबंधी मुद्दों पर काम करने वाले वैश्विक संगठन ने उनके पति के मामले में कड़ा रुख न अपनाकर बीजिंग के निरंकुश व्यवहार को प्रोत्साहन दिया है। ग्रेस ने कहा कि उनके पति के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक असहमति को आपराधिक मामले में बदलने का एक उदाहरण है। (एजेंसी)
Former interpol chief meng hongweis wife attacks chinese government in her interview says fake case was registered against her husband
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














