- Hindi News »
- World »
- Fire Erupts In Middle East Peace Will Not Be Achieved So Soon Now Houthi Has Given A Big Warning
मिडिल ईस्ट में भड़की आग! इतनी जल्दी नहीं मिलेगी शांति, अब हूती ने दे दी बड़ी चेतावनी
Israel Hamas War: मध्य पूर्व में फैली हिंसा जल्दी थमने वाली नहीं है, क्योंकि इस तनाव को बढ़ाने में इजराइल के जरिए ट्रंप की भूमिका मानी जा रही है, जिनका लक्ष्य ईरान को कमजोर करना है। इसी बीच, लेबनान में हमास और हूती ने..
- Written By: अमन उपाध्याय

हूती ने दे दी बड़ी चेतावनी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: मध्य पूर्व में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में इजराइली सेना ने हमास और हिज्बुल्लाह को निशाना बनाकर हमले किए हैं। इन हमलों में लेबनान में हिज्बुल्लाह के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं। हालांकि, गाजा में हुए गुप्त हमलों से हमास को हुए नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। इस कार्रवाई के जवाब में हमास और हूती ने इजराइल के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है।
बंधकों के संकट से उबर रहे इजराइल के लिए अपनी सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी कारण, हमास और हिज्बुल्लाह से पैदा हो रहे नए खतरे को खत्म करने के मिशन पर इजराइली सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हमले किए, जिनका लक्ष्य हिज्बुल्लाह के वे ठिकाने थे, जहां उनके लड़ाके चौकियों पर तैनात थे। इन हमलों ने हिज्बुल्लाह के लड़ाकों की शांति भंग कर दी।
हमलों के पीछे का चौंकाने वाला उद्देश्य
दक्षिणी लेबनान में इजराइल ने युद्धविराम की घोषणा की थी, लेकिन यह केवल एक रणनीति साबित हुई। इजराइली सेना ने हमले जारी रखते हुए एक भीषण कार्रवाई को अंजाम दिया। इन हमलों के पीछे का उद्देश्य चौंकाने वाला है। इजराइल का मकसद अपने विरोधियों को सीमा से दूर रखना, हिज्बुल्लाह को फिर से ताकतवर होने से रोकना और सीमावर्ती इलाके को एक निषिद्ध क्षेत्र (नोमैन्स लैंड) बनाना है।
सम्बंधित ख़बरें
Strait of Hormuz को लेकर फ्रांस और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ; ट्रंप की ‘अकेले चलो’ नीति को दी बड़ी चुनौती
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
लगातार युद्धविराम का उल्लंघन
लेबनान की सीमा पर हमलों की आशंका बनी हुई है क्योंकि हिज़्बुल्लाह इज़राइल के लिए बड़ा खतरा है, जबकि हमास की स्थिति इतनी मजबूत नहीं है। गाजा में अब भी इज़राइली बंधक मौजूद हैं, जिन्हें छुड़ाना इज़राइल का मुख्य उद्देश्य है। हालांकि, इस मकसद को हासिल करने के दौरान इज़राइल लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है, जिससे हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं। इसी के चलते हमास ने चेतावनी जारी की है कि गाजा पर कोई भी हमला न किया जाए, वरना सीजफायर टूटने पर बंधकों की जान को खतरा हो सकता है।
गाजा पर जारी हमलों के बीच नई चेतावनी
हमास की इस चेतावनी का एक उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई की धमकी का जवाब देना भी है। हमास बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही डील को जानबूझकर लंबा खींच रहा है ताकि भविष्य में अपनी स्थिति को मजबूत कर सके। इस बीच, इज़राइल के लिए एक नया खतरा हूती संगठन के रूप में सामने आया है, जिसने लेबनान और गाजा पर जारी हमलों के बीच नई चेतावनी जारी की है।
Fire erupts in middle east peace will not be achieved so soon now houthi has given a big warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM














