-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Fear Of Death Khamenei Turns Off Phone Goes Into Bunker Elite Unit Guards Him
मौत से डरे खामेनेई! मोबाइल बंद कर बंकर में घुसे, बाहर तैनात की स्पेशल यूनिट
- Written By: अभिषेक सिंह
अमेरिकी सेना ने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी की है। इनमें फोर्डो में गहरे भूमिगत यूरेनियम संवर्धन ईकाई भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही खामेनेई को बंकर में शिफ्ट किया गया।

अयातुल्ला अली खामेनेई (फोटो- AI)
तेहरान: बढ़ते खतरों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को बेहद सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। तेहरान के अधिकारियों ने यूके टेलीग्राफ को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खामेनेई की सुरक्षा अब एक गुप्त और विशेष इकाई द्वारा की जा रही है। इसमें शामिल अंगरक्षकों की कड़ी जांच की जाती है।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब खामेनेई के खिलाफ आंतरिक खतरों और शासन परिवर्तन की चर्चाएं गर्म हैं। इजरायली खुफिया एजेंसियों द्वारा उनके शासन के भीतर घुसपैठ की भी संभावना है। 86 वर्षीय नेता 1989 से ईरान पर शासन कर रहे हैं।
बंकर में शिफ्ट हुए खामेनेई
21 जून को ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका के शामिल होने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी की है। इनमें फोर्डो में गहरे भूमिगत यूरेनियम संवर्धन ईकाई भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही खामेनेई को बंकर में शिफ्ट किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
US बेस पर हमले के बाद ईरान की सफाई, जॉर्डन के लोगों से कहा- आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं
होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का भारत, केंद्र सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब
Crude Oil Price: ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल में तहलका, निचले स्तर से 10% उछलकर $85 के करीब पहुंचा भाव
धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट… बहरीन-कुवैत और जॉर्डन पर बरसीं तेहरानी मिसाइलें, US ने भी ईरान पर बरसाए बम
बंद कर लिया मोबाइल फोन
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या किए जाने के डर से खामेनेई ने अपने भरोसेमंद सहयोगियों के साथ अपना संचार सीमित कर दिया है। उन्होंने मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक संपर्क बंद कर दिए हैं, ताकि उनकी लोकेशन का पता लगाना नामुमकिन हो जाए।
खामेनेई को क्यों सता रहा डर?
हाल ही में हिजबुल्लाह के पेजर विस्फोट और इजरायल द्वारा 11 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और 14 परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या ने चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं ने खामेनेई की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है। इजरायल ने खुले तौर पर शासन परिवर्तन की मांग की है, जिसके लिए खामेनेई का जीवित रहना एक बाधा माना जा रहा है।
ईरान छोड़कर फरार होने की फिराक में हैं खामेनेई, रेजा पहलवी ने किया बड़ा दावा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में कहा था कि खामेनेई की हत्या ईरान-इजरायल संघर्ष को समाप्त कर सकती है। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर को निशाना बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मैं विस्तार में नहीं जाऊंगा, लेकिन हमने उनके शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है।
Fear of death khamenei turns off phone goes into bunker elite unit guards him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMदमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
Jul 14, 2026 | 10:44 PMआगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PMभोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
Jul 14, 2026 | 10:25 PMकल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
Jul 14, 2026 | 10:20 PM‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
Jul 14, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM














