अफगानिस्तान के फाइटर से दिल लगा बैठीं कृष्णा श्रॉफ, कौन हैं बदख्शी, जो जा चुके हैं जेल भी?

Krishna Shroff Boyfriend: ‘द 50’ में कृष्णा श्रॉफ ने पहली बार अपने बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी का खुलासा किया। तो चलिए जानते हैं अफगान MMA फाइटर की लव स्टोरी, करियर और विवादों की पूरी कहानी।
Krishna Shroff Love Story
कृष्णा श्रॉफ और उनके बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Krishna Shroff Love Story: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो द 50 में नजर आ रही हैं। शो में उनकी दमदार पर्सनैलिटी की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन हाल ही के एक एपिसोड में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। कृष्णा ने बताया कि वह अफगानिस्तान के प्रोफेशनल एमएमए फाइटर अब्दुल अजीम बदख्शी को डेट कर रही हैं।

2020 से शुरू हुई कृष्णा श्रॉफ की लव स्टोरी

कृष्णा ने शो में बताया कि उनकी और बदख्शी की बातचीत नवंबर 2020 में शुरू हुई थी। करीब आठ महीने तक दोनों ने लंबी-लंबी बातचीत की, जिसके बाद मई 2021 में पहली मुलाकात हुई। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। हालांकि कृष्णा पहले से उन्हें उनकी फाइट्स के कारण जानती थीं। बदख्शी ने ही पहले मिलने की इच्छा जताई और फिर वह मुंबई आए। बिजी शहर से दूर सुकून के लिए दोनों ने गोवा में मिलने का फैसला किया। कृष्णा श्रॉफ के मुताबिक, दोनों किसी रिश्ते की तलाश में नहीं थे, लेकिन पहली मुलाकात में ही उनके बीच खास जुड़ाव बन गया।

अलग भाषा के बाद दोनों का है मजबूत बॉन्ड

रियलिटी शो द 50 में कृष्णा ने बताया कि उनकी और बदख्शी की मातृभाषा अलग है। बदख्शी फारसी बोलते हैं, जबकि कृष्णा अंग्रेजी और हिंदी में सहज हैं। भाषा की दूरी के बावजूद दोनों के बीच भावनात्मक तालमेल मजबूत रहा। कृष्णा ने माना कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह बदख्शी को इतना मिस करेंगी।

कौन हैं अब्दुल अजीम बदख्शी?

20 अगस्त 1995 को अफगानिस्तान के बदख्शान प्रांत में जन्मे बदख्शी एक ताजिक परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉक्सिंग से की, फिर वूशू में हाथ आजमाया और 2013 में MMA में कदम रखा। जल्द ही वह अफगानिस्तान के चर्चित एथलीटों में शामिल हो गए। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

विवादों में भी रहे बॉयफ्रेंड

बदख्शी का नाम एक विवाद में भी आया था, जब नई दिल्ली में एक फाइट के दौरान प्रतिद्वंद्वी फाइटर को गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें एक साल की सजा हुई और तिहाड़ जेल में रहना पड़ा। फिलहाल, कृष्णा और बदख्शी अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर साथ नजर आते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com