- Hindi News »
- World »
- Explainer Madman Theory How Trump Used Unpredictability Against Iran War
Explainer: क्या है 56 साल पुरानी मैड मैन थ्योरी? जिसके सहारे ईरान को हराने चले थे ट्रंप, खानी पड़ी मात
US-Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप की 'आक्रामक भाषा' सिर्फ गुस्सा है या एक सोची-समझी चाल? जानिए क्या है 'Madman Theory', जिसके जरिए ट्रंप ने ईरान को बातचीत की मेज पर झुकने को मजबूर किया।
- Written By: अक्षय साहू

मैड मैन थ्योरी के जरिए ईरान युद्ध जीतना चाहते थे ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Madman Theory: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया ईरान युद्ध के दौरान जिस आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया, उस पर व्यापक आलोचना हुई। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर दी गई उनकी कड़ी चेतावनियों और “ईरानी सभ्यता को मिटा देने” जैसे बयानों ने कई सवाल खड़े किए। हालांकि अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सब अमेरिका की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिसे “मैडमैन थ्योरी” (Madman Theory) कहा जाता है।
यह रणनीति अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से जुड़ी मानी जाती है। वियतनाम युद्ध के दौरान निक्सन चाहते थे कि उनके दुश्मन यह मान लें कि वे किसी भी हद तक जा सकते हैं यहां तक की परमाणु हमले भी कर सकते हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों को निर्देश दिया था कि विरोधियों के बीच उनकी एक “अनिश्चित” और “कुछ हद तक पागल” छवि बनाई जाए, ताकि डर और भ्रम पैदा हो और दुश्मन समझौते के लिए मजबूर हो जाए।
क्या है मैडमैन थ्योरी?
मैडमैन थ्योरी (Madman Theory) अंतरराष्ट्रीय राजनीति की एक रणनीति है, जिसमें कोई नेता खुद को अस्थिर, गुस्सैल या अप्रत्याशित दिखाता है। इसका उद्देश्य विरोधी पक्ष को यह विश्वास दिलाना होता है कि वह किसी भी चरम कदम तक जा सकता है। जब सामने वाला पक्ष नेता के व्यवहार का अनुमान नहीं लगा पाता, तो वह जोखिम लेने से बचता है और अक्सर समझौते की ओर झुक जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग! मथुरा जंक्शन के पास कोच B1 और B4 के अंदर भरा धुआं, देखें VIDEO
होर्मुज जलडमरूमध्य पर नया पेंच, UAE ने उठाए सीजफायर पर सवाल, ईरान से मांग नुकसान का मुआवजा
गांव बसा नहीं…आधे-अधूरे सीजफायर पर नाचने लगे पाकिस्तानी, शहबाज-मुनीर के लिए की नोबेल पुरस्कार की मांग
पीस टॉक से पहले किले में तब्दील हुआ इस्लामाबाद, दो दिन की छुट्टी का भी ऐलान, कितना तैयार है पाकिस्तान?
जानबूझकर बयान बदलते रहे ट्रंप
ईरान के साथ टकराव के दौरान ट्रंप का रवैया इसी रणनीति से मेल खाता दिखा। उन्होंने एक ओर ईरान को “पाषाण युग में भेजने” और बड़े हमलों की धमकी दी, वहीं कुछ ही समय बाद सीजफायर पर सहमति भी जता दी। उनके बयान लगातार बदलते रहे कभी सख्त चेतावनी, तो कभी बातचीत का प्रस्ताव।
इस तरह के विरोधाभासी और आक्रामक बयानों ने ट्रंप की छवि एक अप्रत्याशित नेता के रूप में पेश की, जो मैडमैन थ्योरी का मुख्य तत्व है। इसे “गुड कॉप, बैड कॉप” रणनीति से भी जोड़ा जाता है, जहां एक ही नेता अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर दबाव बनाता है।
यह भी पढ़ें- होर्मुज जलडमरूमध्य पर नया पेंच, UAE ने उठाए सीजफायर पर सवाल, ईरान से मांग नुकसान का मुआवजा
विवादों में रहा राष्ट्रपति का बयान
ट्रंप के बयान भले ही विवादित रहे हों, लेकिन विश्लेषकों के मुताबिक यह एक रणनीतिक तरीका भी हो सकता है जिसका मकसद विरोधी को भ्रमित करना और बातचीत की मेज पर झुकने के लिए मजबूर करना है।
Explainer madman theory how trump used unpredictability against iran war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: क्या है 56 साल पुरानी मैड मैन थ्योरी? जिसके सहारे ईरान को हराने चले थे ट्रंप, खानी पड़ी मात
Apr 09, 2026 | 01:47 PMजजों के घरों में चोरी से हिला प्रशासन! हाई कोर्ट ने पूछा- आखिरी बार सिक्योरिटी ऑडिट कब हुआ था?
Apr 09, 2026 | 01:46 PMड्राइविंग में बड़ा बदलाव: अब कार में बैठे-बैठे करें WhatsApp कॉल और चैट, iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी
Apr 09, 2026 | 01:43 PMसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग! मथुरा जंक्शन के पास कोच B1 और B4 के अंदर भरा धुआं, देखें VIDEO
Apr 09, 2026 | 01:38 PMPune में बड़ा निर्णय, भीमाशंकर मंदिर 31 मई तक बंद; विकास कार्यों के लिए फैसला
Apr 09, 2026 | 01:38 PMनागपुर में ‘टिकटॉक’ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹25 लाख की लूट, हांगकांग से आए एक मैसेज ने कर दिया कंगाल
Apr 09, 2026 | 01:36 PMRaghav Chadha ने की संजय दत्त की दिल खोलकर तारीफ, बोले- बेहतरीन इंसान, फैंस को पसंद आई बॉन्डिंग
Apr 09, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM













