पूर्व अमेरिकी NSA का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, बताया- आतंकवादी समूहों के साथ ISI की है मिलीभगत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एच आर मैकमास्टर ने पाकिस्तान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि आतंकवादी समूहों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की मिलीभगत है।
पूर्व अमेरिकी NSA का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, बताया- आतंकवादी समूहों के साथ ISI की है मिलीभगत
तस्वीर में अमेरिका के पूर्व एनएसए और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप
Published on
Updated on

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एच आर मैकमास्टर ने पाकिस्तान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि आतंकवादी समूहों के साथ पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी ISI की मिलीभगत है।

मैकमास्टर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि आतंकवादी समूहों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की मिलीभगत है।

ट्रंप के मना करने पर भी रक्षा मंत्री मुहैया कराते रहे सैन्य सहायता

मैकमास्टर ने खुलासा किया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान उनके कार्यकाल में व्हाइट हाउस को इस्लामाबाद को सुरक्षा सहयोग मुहैया कराने को लेकर विदेश विभाग और पेंटागन के विरोध का सामना करना पड़ा था।

मैकमास्टर ने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान को तब तक सभी सहायता रोकने का आदेश दिया था, जब तक वह आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह मुहैया कराना बंद नहीं करता।

लेकिन, इसके बावजूद तत्कालीन रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस्लामाबाद को एक सैन्य सहायता पैकेज देने की योजना बना रहे थे, जिसमें 15 करोड़ डॉलर से अधिक के बख्तरबंद वाहन शामिल थे।

पूर्व NSA का और भी बड़ा दावा

मैकमास्टर ने ‘ए वार विद आवरसेल्फ : माय टूर ऑफ ड्यूटी इन द ट्रंप व्हाइट हाउस' नामक पुस्तक में ये टिप्पणियां की हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि, उनके हस्तक्षेप के बाद यह मदद रोक दी गई थी। मैकमास्टर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कई मौकों पर स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक पाकिस्तान उन आतंकवादी संगठनों की मदद करना बंद नहीं कर देता, जो अफगानिस्तान में अफगान, अमेरिकी और गठबंधन सेना के सदस्यों को मार रहे हैं, तब तक उसे सहायता निलंबित रखें।

ट्रंप नहीं चाहते थे पाकिस्तान की मदद करना

हम सभी ने ट्रंप को कहते सुना था-मैं नहीं चाहता कि अब पाकिस्तान को और पैसा दिया जाए। मैकमास्टर ने लिखा कि पाकिस्तान अपना रवैया नहीं बदल रहा था। उसकी सरकार ने मैटिस की यात्रा की पूर्व संध्या पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को रिहा कर दिया था, जो किसी अपमान से कम नहीं था। इसके बाद पाकिस्तान में बंधकों से जुड़ी एक घटना ने आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की निर्विवाद मिलीभगत का खुलासा किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com