-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Indus X Summit At Stanford University
एकबार फिर होने जा रहा है ‘इंडस-एक्स’ शिखर सम्मेलन, अबकी बार स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में करने की तैयारी
- Written By: विजय कुमार तिवारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा से पहले ‘इंडस-एक्स' शिखर सम्मेलन की शुरुआत की गई थी और इसका पहला संस्करण पिछले वर्ष 21 जून को वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया गया था। अबकी बार तीसरे संस्करण का आयोजन कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में किया जा रहा है।

इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन (फाइल फोटो-सौ. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के समय जून 2021 में पहली बार आयोजित किया गया इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन अबकी बार फिर से तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इस तीसरे संस्करण का आयोजन अबकी बार कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन से दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र और उन्नत प्रौद्योगिकी संबंधी साझेदारी को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही साथ स्टार्टअप, शिक्षा और उद्योग जगत से संबंधित तमाम अवसरों को बढ़ाने में मदद मिलने की संभावना है।
जानकारी में बताया जा रहा है कि भारत-अमेरिका रक्षा त्वरण पारिस्थितिकी तंत्र (इंडस-एक्स) शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्करण अगले महीने की शुरुआत में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान, दोनों देशों के शीर्ष रक्षा अधिकारी सीमा पार नवोन्मेषी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे।
पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस रहेंगी मौजूद
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जो नौ और 10 सितंबर को ‘अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी मंच’ (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के ‘गोर्डियन नॉट सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी इनोवेशन’ और ‘हूवर इंस्टीट्यूशन’ के साथ मिलकर आयोजित किए गए जा रहे शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगी। मीडिया के लिए जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘इंडस-एक्स’ शिखर सम्मेलन रक्षा क्षेत्र में नवोन्मेष के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी संबंधी साझेदारी को मजबूत करने के वास्ते अमेरिका और भारत के शीर्ष नीति निर्माताओं को एक साथ लाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
इसे भी पढ़ें.. भारत से दोस्ती बढ़ाने को बेताब है पाकिस्तान, SCO Summit के लिए PM मोदी को किया आमंत्रित
इसमें कहा गया है कि यह शिखर सम्मेलन रक्षा क्षेत्र में नवोन्मेष करने वाले स्टार्टअप, उद्यम पूंजी, शिक्षा और उद्योग जगत से जुड़े भारतीय व अमेरिकी नेताओं को जोड़ेगा तथा दोनों देशों में सह-उत्पादन एवं निवेश के अवसर प्रदान करेगा। तीसरे ‘इंडस-एक्स’ शिखर सम्मेलन का विषय ‘सीमा पार रक्षा नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए निवेश के अवसरों को भुनाना’ है और इसमें रक्षा क्षेत्र में नवोन्मेष में निजी पूंजी/निवेश की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।
ये है उद्देश्य
इंडस-एक्स’ को जून 2023 में भारतीय और अमेरिकी सरकारों, व्यवसायों, ‘इनक्यूबेटर’, निवेशकों और शिक्षाविदों के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी और रक्षा औद्योगिक सहयोग का विस्तार करने के लिए शुरू किया गया था। ‘इंडस-एक्स’ में रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स) भारतीय रक्षा मंत्रालय और रक्षा नवोन्मेष इकाई (डीआईयू) एवं रक्षा मंत्री कार्यालय (ओएसडी) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (डीओडी) का नेतृत्व करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा से पहले ‘इंडस-एक्स’ शिखर सम्मेलन की शुरुआत की गई थी और इसका पहला संस्करण पिछले वर्ष 21 जून को वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया गया था।
–-एजेंसी इनपुट के साथ
Indus x summit at stanford university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हम उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं… अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने की जंग, कतर से कुवैत तक मचा कोहराम
Jul 13, 2026 | 07:44 AMपुणे: मोशी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हादसा: मलबे से आखिरी शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई
Jul 13, 2026 | 07:37 AMदिनदहाड़े मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5 मोबाइल और वाहन जब्त
Jul 13, 2026 | 07:36 AMदतिया उपचुनाव: भाजपा ने जीत का किया दावा, 13 जुलाई को सीएम मोहन यादव के साथ आशुतोष तिवारी भरेंगे नामांकन
Jul 13, 2026 | 07:35 AMITR Filing 2026: कौन-सा फॉर्म भरें? भूल जाइए सारी टेंशन, अब इनकम टैक्स पोर्टल खुद ढूंढ कर देगा सही फॉर्म
Jul 13, 2026 | 07:26 AMAshadh Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर करें तर्पण और हनुमान पूजा, पितृ दोष व ग्रह दोष से मिलेगी राहत
Jul 13, 2026 | 07:22 AMगौशाला अनुदान घोटाले के आरोपों से गरमाई सियासत; संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, एजी रिपोर्ट में खुलासे से हड़कंप
Jul 13, 2026 | 07:18 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














