-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump May Be Sentenced Lawyers Request To Stop The Sentence
डोनाल्ड ट्रंप को 18 सितंबर को सुनायी जा सकती है सजा, ये लगा है संगीन आरोप
- Written By: विजय कुमार तिवारी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने एक महिला को पैसे देने से जुड़े आपराधिक मामले में कार्यवाही रोकने की अपील की है, क्योंकि इस मामले में 18 सितंबर को फैसला आने की उम्मीद है।

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो- सौ. सोशल मीडिया)
न्यूयॉर्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने एक स्टार को चुप रहने के लिए पैसे देने से जुड़े आपराधिक मामले में कार्यवाही रोकने और अगले महीने के लिए निर्धारित सजा सुनाने की प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का राज्य की अदालत से अनुरोध किया।
इससे पहले, ट्रंप ने इस मामले में एक संघीय अदालत से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था, ताकि उनकी दोषसिद्धि को पलटा जा सके और अगले महीने निर्धारित सजा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का रास्ता खोजा जा सके। ट्रंप के वकीलों ने मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश जुआन एम मर्चेन से 18 सितंबर के लिए निर्धारित ट्रंप को सजा सुनाने की तारीख को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का आग्रह किया, जबकि मैनहट्टन स्थित अमेरिकी जिला अदालत ने बृहस्पतिवार देर रात उनके इस अनुरोध पर विचार किया कि वह इस मामले को राज्य अदालत से अपने पास स्थानांतरित कर ले।
पूर्व राष्ट्रपति के वकीलों ने मैनहट्टन स्थित अमेरिकी जिला अदालत से न्यूयॉर्क शहर के इस आपराधिक मामले को अपने नियंत्रण में लेने का अनुरोध करते हुए दलील दी थी कि राज्य स्तरीय अभियोजन ने ट्रंप के संवैधानिक अधिकारों और राष्ट्रपति को मुकदमों से मिलने वाली छूट पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले का उल्लंघन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
Mojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
अमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
ये है मामला
मैनहट्टन की एक अदालत ने अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत मई में दोषी पाया था। एक संघीय न्यायाधीश ने मामले को संघीय अदालत में स्थानांतरित करने के ट्रंप के प्रयास को पिछले वर्ष खारिज कर दिया था, जिससे राज्य की अदालत में ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया था। ट्रंप के वकीलों ने बृहस्पतिवार को दाखिल याचिका में कहा था कि 30 मई को दोषी ठहराए जाने के बाद मामले को संघीय अदालत में ले जाने से उन्हें इन आरोपों का विरोध करने के लिए ‘‘स्थानीय शत्रुता से मुक्त, निष्पक्ष मंच” मिलेगा।
ट्रंप के वकीलों ने कहा था कि अगर मामला संघीय अदालत में ले जाया जाता है, तो वे फैसले को पलटने और मामले को खारिज करने का अनुरोध करेंगे। इस बीच, उच्चतम न्यायालय द्वारा पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अभियोग के दायरे को सीमित करने का आदेश सुनाए जाने के मद्देनजर ट्रंप के वकील संघीय चुनाव में गड़बड़ी के मामले को खारिज करने के लिए भी न्यायाधीश से आग्रह करने की योजना बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…जुकरबर्ग को जेल की धमकी तो पुतिन के साथ बैठक! अपनी पुस्तक में कई राज खोलेंगे डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका की संघीय सरकार ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिकी संसद परिसर ‘कैपिटल हिल’ में हुए दंगों के संबंध में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ शुक्रवार को नये सिरे से अभियोग दायर कर उन पर लगाए गए आरोपों को सीमित कर दिया।
दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपतियों को अभियोग से छूट होने के संबंध में हाल में एक फैसला सुनाया था, जिसके बाद नये सिरे से अभियोग दायर किया गया है और पुराने अभियोग के उस भाग को हटा दिया गया है, जिसमें चुनाव में हुई हार को पलटने के लिए विधि मंत्रालय की कानून प्रवर्तन शक्तियों का प्रयोग करने के प्रयास का ट्रंप पर आरोप लगाया गया था।
उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने तीन के मुकाबले छह के बहुमत से फैसला सुनाया था कि इस संबंध में आरोपों से ट्रंप को पूरी तरह छूट प्राप्त है।
–एजेंसी इनपुट के साथ
Donald trump may be sentenced lawyers request to stop the sentence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा में कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘नरेंद्र मोदी अब झुकेंद्र मोदी हो गए हैं’
Jul 13, 2026 | 07:51 AMहम उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं… अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने की जंग, कतर से कुवैत तक मचा कोहराम
Jul 13, 2026 | 07:44 AMपुणे: मोशी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हादसा: मलबे से आखिरी शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई
Jul 13, 2026 | 07:37 AMदिनदहाड़े मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5 मोबाइल और वाहन जब्त
Jul 13, 2026 | 07:36 AMदतिया उपचुनाव: भाजपा ने जीत का किया दावा, 13 जुलाई को सीएम मोहन यादव के साथ आशुतोष तिवारी भरेंगे नामांकन
Jul 13, 2026 | 07:35 AMITR Filing 2026: कौन-सा फॉर्म भरें? भूल जाइए सारी टेंशन, अब इनकम टैक्स पोर्टल खुद ढूंढ कर देगा सही फॉर्म
Jul 13, 2026 | 07:26 AMAshadh Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर करें तर्पण और हनुमान पूजा, पितृ दोष व ग्रह दोष से मिलेगी राहत
Jul 13, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














