न्यू ईयर से ठीक पहले झटका! लंदन-यूरोप यूरोस्टार ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
London Europe Travel News: नए साल के जश्न से ठीक पहले यूरोस्टार ने बिजली आपूर्ति में आई तकनीकी खराबी के कारण लंदन और यूरोप के बीच ट्रेन सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
लंदन-यूरोप यूरोस्टार ट्रेनें रद्द, फोटो (सो. रॉयटर्स)
Eurostar Train Cancelled Hindi News: नए साल 2026 के स्वागत और 2025 की विदाई के बीच यात्रा की योजनाएं बना रहे हजारों यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। चैनल टनल में आई गंभीर तकनीकी खराबी के चलते यूरोस्टार की कई प्रमुख ट्रेन सेवाएं अचानक रद्द कर दी गई हैं।
इसकी वजह ओवरहेड बिजली आपूर्ति में आई समस्या और उससे जुड़ी एक ‘ले शटल’ ट्रेन का तकनीकी रूप से ठप हो जाना बताया जा रहा है, जिसका असर पूरे हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर पड़ा है।
इंग्लैंड और फ्रांस के बीच चलती थी ट्रेन
यूरोस्टार ने लंदन से पेरिस, ब्रुसेल्स और एम्स्टर्डम जाने वाली ट्रेनों को फिलहाल निलंबित कर दिया है। ले शटल ट्रेनें आमतौर पर इंग्लैंड और फ्रांस के बीच वाहनों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होती हैं, लेकिन इनके खराब होने से चैनल टनल का संचालन प्रभावित हुआ और यात्री सेवाओं को भी रोकना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
यात्रियों की परेशानियां बढ़ी
इस अचानक फैसले से यात्रियों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच का समय यूरोप में यात्रा के लिहाज से सबसे व्यस्त माना जाता है। ऐसे में पेरिस, ब्रुसेल्स, एम्स्टर्डम और डिज्नीलैंड पेरिस जाने की योजना बना चुके लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और असमंजस का माहौल बना हुआ है।
टिकट का रिफंड लेने का मिला विकल्प
यूरोस्टार प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना पुख्ता जानकारी के स्टेशन न पहुंचें। प्रभावित यात्रियों को यात्रा की तारीख आगे बढ़ाने या टिकट का पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है। हालांकि सेवाएं कब तक सामान्य होंगी इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें:- अब गाना भी गुनाह, चीन में उइगर संगीत सुनने और डाउनलोड करने पर जेल, ड्रैगन का सख्त फरमान
अनिश्चितता का माहौल, कब बहाल होंगी सेवाएं?
सबसे बड़ी चिंता यह है कि ट्रेन संचालन बहाल होने की कोई तय समयसीमा घोषित नहीं की गई है। ऑपरेटर ने भारी देरी की चेतावनी तो दी है, लेकिन समस्या के समाधान को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस अहम अंतरराष्ट्रीय रेल सेवा के ठप होने से नए साल के पर्यटन और यात्राओं पर भी गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
