- Hindi News »
- World »
- Emmanuel Macron Will Hold Talks With Leaders Of Major Parties To Form A New France Government
फ्रांस में नई सरकार के गठन के लिए तैयारियां तेज, मैक्रों करेंगे प्रमुख दलों के नेताओं के साथ बातचीत
- Written By: साक्षी सिंह
पिछले महीने संपन्न हुए संसदीय चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि फ्रांस के मुख्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ शुक्रवार और सोमवार को एलिसी राष्ट्रपति भवन में बैठकें होंगी।

इमैनुएल मैक्रों (सौजन्य-एक्स)
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों नई सरकार के गठन के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। पिछले महीने संपन्न हुए संसदीय चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि फ्रांस के मुख्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ शुक्रवार और सोमवार को एलिसी राष्ट्रपति भवन में बैठकें होंगी, ताकि व्यापक और सबसे स्थिर बहुमत’ की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।
बयान में कहा गया है,प्रधानमंत्री की नियुक्ति इन विचार-विमर्शों और उनके निष्कर्षों के बाद की जाएगी। वामपंथी गठबंधन न्यू पॉपुलर फ्रंट ने पिछले महीने चुनावों में लगभग एक-तिहाई सीट जीती थी जो किसी भी अन्य समूह की तुलना में अधिक है।
ये भी पढ़ें:-PM Modi Ukraine Visit: ट्रेन से कीव पहुंचे पीएम मोदी, जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
सम्बंधित ख़बरें
डोनाल्ड ट्रंप जाएंगे फ्रांस: UFC फाइट के बाद G7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, इन मुद्दों पर हो सकती है बात
Lebanon में जारी युद्ध को लेकर यूएनएससी ने बुलाई आपात बैठक, फ्रांस ने लड़ाई रोकने के लिए की अपील
दंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
Investment Conclave: भोपाल में जुटेगा फ्रांसीसी उद्योग जगत, निवेश की नई राहें होंगी तैयार
मैक्रों का मध्यमार्गी गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा और धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली तीसरे स्थान पर रही। आधुनिक फ्रांस के इतिहास में किसी भी प्रभावशाली राजनीतिक दल या गठबंधन का दबदबा न होना, संसद का त्रिशंकु होना और राजनीतिक पंगुता की स्थिति पैदा होने को एक अप्रत्याशित घटना के रूप में देखा जा रहा है। न्यू पॉपुलर फ्रंट ने जोर देकर कहा है कि सबसे बड़े समूह के रूप में उसके उभरने के बाद प्रधानमंत्री पद पर उसका दावा सबसे मजबूत है।
फ्रांस चुनाव में रहा नाटकीय परिणाम
गठबंधन ने नौकरशाह लूसी कास्टेट्स को प्रधानमंत्री के लिए अपनी पसंद के रूप में चुना है। कास्टेट्स के बारे में लोगों को कोई खास जानकारी नहीं है। कास्टेट्स शुक्रवार की वार्ता में न्यू पॉपुलर फ्रंट के शीर्ष नेताओं के साथ भाग लेंगे। इनमें धुर-वामपंथी दल फ्रांस अनबोव्ड, द सोशलिस्ट और ग्रीन्स शामिल हैं। मध्यमार्गी और रूढ़िवादी भी शुक्रवार को मैक्रों के साथ मिलेंगे, जबकि नेशनल रैली के नेताओं के सोमवार को एलिसी आने की उम्मीद है।
मैक्रों ने पिछले महीने प्रधानमंत्री के रूप में कैस्टेट्स की संभावना को खारिज करते हुए एक टेलीविज़न साक्षात्कार में कहा था कि मुद्दा एक राजनीतिक समूह द्वारा प्रदान किया गया नाम नहीं है’। उन्होंने इसके बजाय इस बात पर बल दिया कि उम्मीदवार को बहुमत है कि नहीं।
मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि नए प्रधानमंत्री के लिए उनका फैसला स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ ही इस बात पर आधारित होगा कि नई सरकार को संसद में अविश्वास मत के जरिए जल्द ही गिराया ना जा सके।
मध्यमार्गी, दक्षिणपंथी और धुर दक्षिणपंथी नेताओं ने कहा है कि वे उस सरकार को गिराने की कोशिश करेंगे जिसमें फ्रांस अनबोव्ड पार्टी के सदस्य शामिल होंगे।
फ्रांसीसी मीडिया में प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों के रूप में कुछ अन्य नामों की भी व्यापक चर्चा है। इनमें मध्य-वामपंथी नेता बर्नार्ड कैजेनोव शामिल हैं, जिन्होंने 2015 में खूनी आतंकी हमलों की एक श्रृंखला के दौरान फ्रांस के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य किया था।
जेवियर बर्ट्रेंड के नाम की भी चर्चा है। वह एक पूर्व मंत्री हैं जिन्हें फ्रांसीसी दक्षिणपंथ के भीतर अपेक्षाकृत उदारवादी माना जाता था। ब्रेक्जिट के बाद की वार्ता के लिए यूरोपीय संघ के मुख्य वार्ताकार कंजर्वेटिव नेता मिशेल बार्नियर को भी संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-Nepal Bus Accident: नेपाल में भयंकर हादसा, 40 लोगों से भरी बस नदी में गिरी, 11 लोगों की मौत
मैक्रों को नए प्रधानमंत्री का नाम कब घोषित करना चाहिए। इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं है। फ्रांसीसी संविधान के अनुसार राष्ट्रपति के रूप में मैक्रों के पास ही प्रधानमंत्री घोषित करने का अधिकार है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पिछले महीने कहा था कि वह निवर्तमान मध्यमार्गी सरकार को वर्तमान मामलों को संभालने के लिए पूरी तरह से कार्यवाहक भूमिका में रखेंगे, खासकर 11 अगस्त को समाप्त होने वाले ओलंपिक के दौरान।
Emmanuel macron will hold talks with leaders of major parties to form a new france government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संपत्ति के लालच में पिता का कत्ल; बचाने आई बहन पर भी किया हमला, छत्रपति संभाजीनगर की खौफनाक वारदात
Jun 11, 2026 | 10:18 PM‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 10:18 PMइमरजेंसी अलर्ट से अमेरिका के रक्षा मुख्यालय में मचा हड़कंप, ईरान पर हमले से पहले पेंटागन में क्या हुआ?
Jun 11, 2026 | 10:16 PMSambhajinagar: शहरवासियों को करना होगा अभी और पानी का इंतजार, 12 जून से अतिरिक्त जलापूर्ति का वादा फिर अधूरा
Jun 11, 2026 | 10:13 PMGlowing skin के लिए क्या करें? आपकी डाइट ही है सबसे अचूक उपाय, इन चीज़ों को तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल
Jun 11, 2026 | 10:09 PMMP News: भोपाल की सड़कों पर यूथ कांग्रेस का महा-आक्रोश, निकाली इलेक्शन कमीशन की प्रतीकात्मक ‘अर्थी’
Jun 11, 2026 | 10:07 PM‘मेरी सहमति के बिना जोड़ा गया नाम’, बागी गुट में शामिल होने की खबरों पर TMC सांसद ने दी सफाई
Jun 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














