Nepal Bus Accident: नेपाल में भयंकर हादसा, 40 लोगों से भरी बस नदी में गिरी, 11 लोगों की मौत

नेपाल में शुक्रवार को भयंकर हादसा हो गया। 40 लोगों से भरी बस नदी में गिर गई है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश की यह बस काठमांडू से पोखरा की ओर जा रही थी।
Nepal Bus Accident: नेपाल में भयंकर हादसा, 40 लोगों से भरी बस नदी में गिरी, कई लोगों की मौत की आशंका
नेपाल बस हादसे की तस्वीर
Published on
Updated on

काठमांडू: नेपाल में शुक्रवार को भयंकर हादसा हो गया। 40 लोगों से भरी बस नदी में गिर गई है। शुरुवाती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 11 लोगों की माैत हो गई है। नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी है। अधिकारी के मुताबिक, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

उत्तर प्रदेश सरकार जांच में जुटी

नेपाल पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तानाहुन जिले में हुआ है। बस उत्तर प्रदेश की है। लेकिन ये जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश में किस जिले से नेपाल गए थे। उधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल में हुई घटना के बारे में जानकारी लेनी शुरू की है। साथ ही बस नंबर से उसके मालिक व जगह का पता लगाया जा रहा है। साथ में बस में सवार लोगों के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है।.

मध्य नेपाल में हादसा

मध्य नेपाल में भारत की नंबर प्लेट वाली एक बस के शुक्रवार को मार्सयांगडी नदी में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। वेबसाइट माई रिपब्लिका डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, यह हादसा तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में एक टीम हादसा स्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान संचालित कर रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 10-11 शव बरामद कर लिए गए हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com