पोप लियो और टेस्ला CEO के बीच छिड़ी जंग, सैलरी पर बात आई तो भड़के मस्क, कहा- अपना देखो…
US News: पोप लियो XIV और एलन मस्क के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। पोप ने मस्क की बड़ती सैलरी को असमानता से जोड़ा से जोड़ा था। मस्क ने बाइबिल की एक लाइन के जरिए उन पर निशाना साधा है।
- Written By: अक्षय साहू
पोप लियो और मस्क के बीच जुबानी जंग (फोटो- सोशल मीडिया)
Pope Leo Elon Musk Controversy: टेस्ला के मलिक और अरबपति एलन मस्क और पोप लियो XIV के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मस्क में बाइबिल की एक लाइन के जरिए पोप लियो को अपने काम से काम रखने की सलाह दे दी।
दरअसल, पोप ने एलन मस्क के सैलरी पैकेज को लेकर सवाल उठाए थे, जो करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का है। उन्होंने इसे पर आपत्ती जताते हुए इसे चिंताजनक बताया था। इस पर मस्क ने पोप की आलोचना की है। उसके बाद सोशल मीडिया पर पैसों, कंपनियों की लालच और नैतिकता को लेकर पूरी दुनिया में एक नई बहस शुरू हो गई है।
मस्क में बाइबिल के जरिए मारा ताना
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पोप की आलोचना की। उन्होंने बाइबिल की एक लाइन साधा करते हुए लिखा, ‘तुम अपने पड़ोसी की आंख में तिनका तो देख लेते हो, लेकिन अपनी आंख में पड़ा हुआ बड़ा लठ्ठ क्यों नहीं देखते?’ मस्क का इशारा वेटिकन की अपनी अनुमानित 2 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति पर था। जो किसी भी ध्रर्मिक संस्थान की संपप्ति से अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
यूरोप में मौत बनकर बरसी गर्मी! फ्रांस में 1000 से अधिक लोगों की मौत, दशकों के रिकॉर्ड टूटे
PM मोदी के लिए ऐतिहासिक है सेशेल्स दौरा, जानिए किन-किन समझौतों पर लगी है मुहर
16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
विश्व युद्ध का खतरा टला? अमेरिका और ईरान हमले रोकने पर सहमत, कतर में होगी ‘होर्मुज’ पर महाबैठक
पूरा मामला तब चर्चा में आया जब पोप लियो XIV ने एलन मस्क के वेतन को अनुचित और नैतिकता के खिलाफ बताया। पोप ने कहा, कल खबर आई कि एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने वाले हैं। इसका क्या मतलब है और यह किस दिशा में इशारा करता है? अगर आज केवल धन ही सब कुछ बन गया है, तो हम एक गंभीर संकट की ओर बढ़ रहे हैं।
पोप ने मस्क के वेतन को बढ़ती आय असमानता से जोड़ा और कहा, सीईओ एलन मस्क एक आम कर्मचारी से करीब 600 गुना अधिक कमाते हैं। इस तरह की असमानताएं हमारे सामाजिक मूल्यों में खतरनाक बदलाव का संकेत देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टेस्ला ने मस्क के लिए एक नई मुआवजा योजना प्रस्तावित की है, जिसके तहत अगले दस वर्षों में उन्हें 423.7 मिलियन शेयर मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम देशों से ये मुल्क करने वाला है गद्दारी, कतर समिट में हुआ शामिल, अब इजरायल से सौदे की तैयारी
मस्क के जवाब के बाद ऑनलाइन बहस
इस पर एलन मस्क ने बाइबिल का हवाला देते हुए प्रतिक्रिया दी। इसके बाद सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग मस्क के पक्ष में हैं, तो कुछ पोप की बातों को सही ठहरा रहे हैं।
