परमपिता परमेश्वर की मर्जी से हुआ…सूरजकुंज झूला हादसे पर मंत्री जी का विवादित बयान, सामने आया शर्मनाक VIDEO
Arvind Sharma Video: हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने सूरजकुंड मेले में झूले के गिरने से हुए हादसे पर एक बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। शर्मा के इस बयान पर बवाल मचने के आसार हैं...
- Written By: अभिषेक सिंह
हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और इनसेट में झूला हादसे की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Haryana News: हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने सूरजकुंड मेले में झूले के गिरने से हुए हादसे पर एक बयान दिया है, जो काफी चर्चा का विषय बन गया है। शर्मा ने कहा कि यह हादसा भगवान की मर्जी से हुआ जबकि झूले अच्छी हालत में थे। शर्मा के इस बयान पर बवाल मचने के आसार साफ नजर आ रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा, “जहां तक सर्टिफिकेशन की बात है, सभी झूलों को रोज़ाना प्रशासन द्वारा सर्टिफाइड किया जाता है। आज भी (हादसे से पहले) इसे सर्टिफाइड किया गया था लेकिन यह हादसा भगवान की मर्जी से हुआ जो नहीं होना चाहिए था।”
अनुराग ढांढा ने साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने टूरिज्म मिनिस्टर अरविंद शर्मा के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “हरियाणा सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि यह हादसा सरकार की गलती से नहीं बल्कि भगवान की मर्जी से हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
हरियाणा सरकार के मंत्री का शर्मनाक बयान कह रहे हैं हादसा सरकार की गलती से नहीं बल्कि भगवान की मर्जी से हुआ। जब डिप्टी कमिश्नर ने झूले फिट होने का फ़र्ज़ी सर्टिफ़िकेट दिया तो FIR अकेले वेंडर पर क्यों? DC सीनियर है, उसके खिलाफ ADC की जांच कमेटी कैसे जांच करेगी? नायब सिंह सरकार… pic.twitter.com/JZHOhk2yWh — Anurag Dhanda (@anuragdhanda) February 8, 2026
उन्होंने आगे कहा कि जब डिप्टी कमिश्नर ने झूले फिट होने का फर्जी सर्टिफिकेट जारी किया तो FIR सिर्फ वेंडर के खिलाफ क्यों है? डिप्टी कमिश्नर एक सीनियर ऑफिसर हैं; ADC की जांच कमेटी उनकी जांच कैसे करेगी? नायब सिंह सरकार सूरजकुंड में हुई लापरवाही को छिपाने की कोशिश कर रही है।
सामने आया हादसे का वीडियो
सूरजकुंड मेले में झूले गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें झूला ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिरता हुआ दिख रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों को बनाए रखने में कोई लापरवाही हुई थी।
फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। विश्वस्तरीय आयोजन में सरकार की तरफ़ से ऐसी घोर लापरवाही अक्षम्य है। हादसे में कई लोगों के घायल होने व पुलिसकर्मी की मृत्यु की दुखद सूचना मिल रही है। भगवान से घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना और मृतक के परिवार के… pic.twitter.com/s89AGRmh2t — Anurag Dhanda (@anuragdhanda) February 7, 2026
झूले पर सवार थे 18 लोग
यह हादसा ‘सुनामी’ नाम के झूले पर हुआ, जिस पर उस समय लगभग 18 लोग सवार थे। इस हादसे में ग्यारह लोग घायल हो गए। झूला अचानक ऊपर जाकर रुक गया, जिससे उस पर सवार लोगों में दहशत फैल गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए जान बचाने में मदद की।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के सूरजकुंड में झूला टूटा…इंस्पेक्टर की मौत, कई पर्यटक घायल, Video देखें
झूला गिरने के बाद वहां तैनात पुलिस अधिकारी जगदीश प्रसाद ने फुर्ती दिखाते हुए लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया। लेकिन इस दौरान उन्हें भी कई गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
