Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बिहार की बेटियां बिकी नहीं, सशक्त हुई हैं’, तेजस्वी यादव के बयान पर भड़कीं सांसद शांभवी चौधरी; दे डाली नसीहत

Shambhavi Chaudhary: बिहार के समस्तीपुर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) की सांसद शांभवी चौधरी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 08, 2026 | 09:55 PM

Follow Us

Shambhavi Chaudhary On Tejashwi Yadav: समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शांभवी ने तेजस्वी यादव द्वारा सदन में महिलाओं और बेटियों को लेकर इस्तेमाल किए गए “बिहार की बेटियां बिक गई हैं” जैसे शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताई है। शांभवी चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान उनकी महिलाओं के प्रति “संकीर्ण सोच” और उनके “खराब आचरण” को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2005 से ही बिहार सरकार महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन तेजस्वी इसे राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों की भी निंदा की। शांभवी ने कहा कि विपक्ष सदन का कीमती समय नारेबाजी और शोर-शराबे में बर्बाद कर रहा है, जिससे नए सांसदों (First Time MPs) को अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाने का मौका नहीं मिल पाता। उन्होंने नसीहत दी कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा और प्रतिष्ठा का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।

Close

Follow Us:

Ljp r mp shambhavi chaudhary on tejashwi yadav over bihar womens statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 09:55 PM

Topics:  

  • Latest News
  • RJD
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.