Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में फिर भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता, पेशावर से इस्लामाबाद तक महसूस हुए झटके

पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद सहित देश के कई हिस्सों में बुधवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप का झटका आया। ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे' (USGS ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.1 थी। भूकंप सुबह दस बजकर 13 मिनट पर आया।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 13, 2024 | 01:43 PM

पाकिस्तान भूकंप (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद सहित देश के कई हिस्सों में बुधवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप का झटका आया। आज देश के मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ (USGS ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.1 थी। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने इसकी तीव्रता 5.3 बताई। इस्लामाबाद में ‘राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र’ के अनुसार, ‘‘भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदुकुश पर्वत शृंखला में 220 किलोमीटर गहराई में था।”

यहां पढ़ें – वायनाड उपचुनाव :बढ़ा वोट प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 27% वोटिंग, कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान में बच्चों को नसीब नहीं हो रही पढ़ाई, रिपोर्ट ने चौंकाया

सस्ता फोन पड़ा भारी! पाकिस्तान में 10 करोड़ मोबाइल एक झटके में बंद, जानें वजह

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

फिर बौखलाया पाकिस्तान, सिंध नदी जल संधि पर भारत को दी गीदड़भभकी

इस बाबत USGS और पीएमडी दोनों ने पुष्टि की कि भूकंप सुबह (पाकिस्तानी समय के अनुसार) दस बजकर 13 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना पर खबर लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं भूकंप के झटके पेशावर और उसके आसपास के इलाकों के साथ इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए। इसके बाद तमाम लोगों ने इमारतें खाली कर दीं।

यहां पढ़ें – झारखंड : चुनाव के बीच ED का बड़ा एक्शन, अवैध घुसपैठ मामले में 2 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 1 भारतीय गिरफ्तार

इस मामले पर अधिकारियों ने कहा कि, खैबर-पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद और पंजाब के विभिन्न इलाकों में भूकंप महसूस किया गया। पाकिस्तान में भूकंप अक्सर आते हैं। वर्ष 2005 में आए भीषण भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

यहां पढ़ें – केरल उपचुनाव : वायनाड-चेलक्करा विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, बोली प्रियंका- लोग मुझे देंगे मौका

जानकारी दें कि, बीते अगस्त 2024 को पाकिस्तान और हिमालयी क्षेत्र कश्मीर के कुछ हिस्सों में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिमी कश्मीर में था, जो मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और पड़ोसी भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित है, दोनों ही देश इस पर अपना दावा करते रहे हैं। तब पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनमें इस्लामाबाद, पूर्वी पंजाब के कुछ इलाके, उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके भी शामिल हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Earthquake of 5 3 magnitude hits pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 01:43 PM

Topics:  

  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.