- Hindi News »
- Elections »
- Wayanad By Election Vote Percentage 27 Voting Till 11 Am
वायनाड उपचुनाव : बढ़ा वोट प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 27% वोटिंग, कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
केरल में वायनाड लोकसभा सीट और चेलक्करा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जहां बीते बुधवार को सुबह तेजी से मतदान हुआ और पहले तीन घंटे में क्रमश: 20.54 और 19.08 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
- Written By: राहुल गोस्वामी

वायनाड उपचुनाव (प्रतिकात्मक तस्वीर)
वायनाड/ त्रिशूर: केरल में वायनाड लोकसभा सीट और चेलक्करा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जहां बीते बुधवार को सुबह तेजी से मतदान हुआ और पहले तीन घंटे में क्रमश: 20.54 और 19.08 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं चुनाव आयोग के अनुसार, वायनाड लोकसभा सीट पर कराए जा रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 27.04% वोटिंग हो चुकी है।
आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांति से चल रहा है। कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें जरूर आईं, लेकिन निर्वाचन आयोग ने तत्काल उनका निस्तारण कराया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9.30 बजे तक वायनाड लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 13.7 प्रतिशत था, जो 10 बजे बढ़कर 13.91 प्रतिशत ही हुआ, लेकिन 10.30 बजे 20.54 प्रतिशत हो गया।
यहां पढ़ें – Jharkhand Polls: पहले चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर, आज ईवीएम में कैद होगी किस्मत
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
Mahayuti MLC Seat Sharing: विधान परिषद चुनाव में महायुति का सीट फॉर्मूला तय, बीजेपी 12 सीटों पर लड़ेगी
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
इसी तरह चेलाक्कारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 9.30 बजे और 10.10 बजे क्रमशः 14.64 और 19.08 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लोग वायनाड में 1,354 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे। इस क्षेत्र में 14 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।
जानकारी दें कि, वायनाड लोकसभा क्षेत्र के तहत 7 विधानसभा सीटें वायनाड जिले में मनंतावाडी (सुरक्षित), सुल्तान बथेरी (सुरक्षित) और कलपेट्टा, कोझिकोड जिले में तिरुवमबाडी और मलप्पुरम जिले में ईरानद, निलांबुर और वंडूर हैं।
यहां पढ़ें – झारखंड में पहले चरण का मतदान शुरू, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, क्रिटिकल पोलिंग स्टेशनों पर खास नजर
वहीं आम चुनावों में रायबरेली से जीत के बाद राहुल गांधी द्वारा सीट खाली करने के कारण वायनाड सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी नव्या हरिदास से है।
इसके साथ ही राज्य के त्रिशूर जिले में चेलक्करा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के लिए लोग सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर उमड़ने लगे। इस निर्वाचन क्षेत्र में 177 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चेलक्करा में एलडीएफ के के. राधाकृष्णन के लोकसभा में चुने जाने के बाद उपचुनाव कराना पड़ रहा है। इस सीट पर कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।(एजेंसी इनपुट के साथ)
Wayanad by election vote percentage 27 voting till 11 am
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMछत्रपति संभाजीनगर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश; एयरपोर्ट का शेड उड़ा, पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम
May 26, 2026 | 12:41 PMनौरादेही से पहले गुजरात जाएंगे 4 चीते, कूनो नेशनल पार्क की जगह अब बन्नी ग्रासलैंड बनेगा नया ठिकाना
May 26, 2026 | 12:34 PMProtein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
May 26, 2026 | 12:32 PMबिजनौर में बाइक से 1 लाख रुपये लेकर भागा कुत्ता! CCTV वीडियो देख लोग रह गए हैरान
May 26, 2026 | 12:29 PM‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
May 26, 2026 | 12:22 PMDrishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
May 26, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














