-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Big Action By Ed Amid Elections 1 Indian Arrested Along With 2 Bangladeshi Nationals In Illegal Infiltration Case
झारखंड : चुनाव के बीच ED का बड़ा एक्शन, अवैध घुसपैठ मामले में 2 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 1 भारतीय गिरफ्तार
- Written By: राहुल गोस्वामी
झारखंड चुनाव के बीच ED ने झारखंड में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में तलाशी के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (सौजन्य- सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में तलाशी के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो रोनी मंडल और समीर चौधरी बांग्लादेश के नागरिक हैं जबकि पिंटू हलदर भारतीय नागरिक है।
ऐसा भी संदेह है कि तीनों दलाल हैं और उन्हें मंगलवार रात को भारत में मानव तस्करी के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों को धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) के तहत हिरासत में लिया गया है। संघीय एजेंसी ने बीते मंगलवार को धन शोधन के इस मामले में पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड में 17 स्थानों पर तलाशी ली थी।
इस बाबत एजेंसी ने अपने आधिकारिक ‘X’ खाते पर बीते मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा था कि उसने छापेमारी के दौरान फर्जी आधार कार्ड, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, आभूषण, आधार में जालसाजी के लिए इस्तेमाल किए गए प्रिंटिंग पेपर और मशीनें तथा खाली प्रोफार्मा जैसी ‘‘आपत्तिजनक” सामग्री बरामद की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
यहां पढ़ें – Jharkhand Polls: पहले चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर, आज ईवीएम में कैद होगी किस्मत
जानकारी दें कि, झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से एक दिन पहले मंगलवार को ईडी द्वारा राज्य के कई स्थानों पर की गई छापेमारी के लिए भाजपा नीत केंद्र की आलोचना की और आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई ‘‘भाजपा को बांग्लादेशी घुसपैठ का विमर्श स्थापित करने में मदद करने का एक प्रयास है।”
झामुमो नीत सरकार की सहयोगी कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि ED की कार्रवाई ‘‘राज्य में भाजपा का राजनीतिक आधार बचाने का अंतिम प्रयास” है। ईडी ने झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए पीएमएलए के तहत सितंबर में एक मामला दर्ज किया था। ऐसा आरोप है कि घुसपैठ और तस्करी से आपराधिक आय अर्जित की गयी।
यहां पढ़ें – झारखंड में पहले चरण का मतदान शुरू, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, क्रिटिकल पोलिंग स्टेशनों पर खास नजर
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अन्य नेताओं ने हाल में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य सरकार पर ऐसी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है जिससे आदिवासी बहुल संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्रों के जनसांख्यिकीय परिदृश्य में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में बदल देने का आरोप लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सरायकेला में घोषणा की कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों की पहचान करने तथा उन्हें राज्य से खदेड़ने के साथ ही उनके द्वारा हथियाई गई जमीन को वापस लेने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।
इस बाबत संघीय एजेंसी द्वारा PMLA की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR), जून में राजधानी रांची में बरियातु पुलिस थाने में दर्ज झारखंड पुलिस की एक प्राथमिकी पर आधारित है। पुलिस की प्राथमिकी एक बांग्लादेशी महिला की शिकायत पर आधारित है जो काम की तलाश में दलालों की मदद से भारत-बांग्लादेश सीमा से देश में कथित तौर पर अवैध तरीके से घुसी।
उसने करीब छह महिलाओं को आरोपी के तौर पर नामित किया जिन्हें एक स्थानीय रिजॉर्ट में छापा मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनमें से एक महिला के पास से ‘‘फर्जी” आधार कार्ड भी बरामद किया। प्राथमिकी में महिला शिकायतकर्ता के हवाले से कहा गया है कि उसे ‘ब्यूटी सैलून’ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर वेश्यावृत्ति के लिए बांग्लादेश से भारत में तस्करी कर लाया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Jharkhand big action by ed amid elections 1 indian arrested along with 2 bangladeshi nationals in illegal infiltration case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
Jul 10, 2026 | 09:54 PMनए सत्र में भी बंद सीहोर का CWSN दिव्यांग बालिका छात्रावास; कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन व शाखा प्रभारी
Jul 10, 2026 | 09:38 PM“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PMरक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 10, 2026 | 09:36 PM‘सिम्युलाक्रा’ में दिखेगी यादों और तकनीक की अनोखी जंग, अक्षरा हासन-सत्यजीत दुबे की फिल्म इस दिन होगी रिलीज
Jul 10, 2026 | 09:32 PMबातचीत होगी लेकिन… ईरान ने की अपील पर डोनाल्ड ट्रंप का दो टूक जवाब, बोले- खत्म हो चुका है सीजफायर
Jul 10, 2026 | 09:28 PMदतिया में महा-विद्रोह! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर NH-44 जाम; रघुवीर सिंह कुशवाह ने दिया इस्तीफा
Jul 10, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM














