Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाक की मध्यस्थता फेल! ट्रंप के हमलों से ‘इस्लामाबाद MoU’ ध्वस्त, बैकफुट पर शहबाज सरकार

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर अब खत्म हो गया है। ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है, जिससे मध्यस्थता करने वाला पाकिस्तान अब संकट में है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 09, 2026 | 08:35 AM

मोजतबा खामेनेई, शहबाज शरीफ और डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

US Iran War Pakistan Reaction: मीडिल ईस्ट में एक बार फिर बारूद के ढेर पर खड़ा नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच मुश्किल से स्थापित हुआ सीजफायर केवल 20-21 दिनों के भीतर ही ध्वस्त हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा कर दी है कि दोनों देशों के बीच हुआ अंतरिम समझौता अब ‘खत्म’ हो चुका है। इस घोषणा के साथ ही अमेरिकी सेना ने ईरान पर लगातार दो दिनों तक हमले किए, जिससे क्षेत्र में पूर्ण युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।

ट्रंप का कड़ा रुख

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के रणनीतिक ठिकानों पर निशाना साधा। ट्रंप ने हमलों के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अब बातचीत का पिछला आधार समाप्त हो गया है, हालांकि उन्होंने भविष्य में संवाद के रास्ते खुले रखने की बात भी कही है।

इन हमलों ने न केवल ईरान को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भी अचानक उछाल ला दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष बढ़ता है, तो Strait of Hormuz से होने वाली वैश्विक तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप ने खेला बड़ा दांव! अब यूक्रेन खुद बनाएगा पैट्रियट एयर डिफेंस, रूस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Iran USA Tension: ट्रंप के अश्लील बयान पर अराघची का कड़ा पलटवार, कहा निडरता से देते हैं करारा जवाब

US Airstrikes: ट्रंप के आदेश पर ईरान में भारी तबाही, बंदर अब्बास और चाबहार में हुए बड़े धमाके

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी से दुनिया भर में हड़कंप!

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल अटैक

अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाया है। ईरान ने बहरीन, कतर और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमले किए हैं। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेरी कलीबाफ ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘दादागिरी और वादे तोड़ने की कीमत चुकानी होगी।’

ईरान का दावा है कि अंतरिम युद्धविराम समझौता उसे होर्मुज के ट्रैफिक को प्रबंधित करने का अधिकार देता है, और वे किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

बैकफुट पर पाकिस्तान

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक असहज स्थिति पाकिस्तान की है। पाकिस्तान ने ही अमेरिका और ईरान के बीच ‘इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU)’ के तहत मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इस सफल मध्यस्थता से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधार पाएगा, लेकिन युद्ध शुरू होने से उसके अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर गहरी चिंता जताई है और दोनों देशों से ‘संयम’ बरतने की अपील की है। इस्लामाबाद ने आग्रह किया है कि सभी पक्ष ‘इस्लामाबाद मेमोरेंडम’ के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करें, क्योंकि कूटनीति का कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि ट्रंप प्रशासन अब पाकिस्तान जैसे बिचौलियों की अपील को नजरअंदाज करता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:-  ट्रंप ने खेला बड़ा दांव! अब यूक्रेन खुद बनाएगा पैट्रियट एयर डिफेंस, रूस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराता खतरा

इस युद्ध के दोबारा शुरू होने से पूरी दुनिया की चिंताएं बढ़ गई हैं। मिडिल ईस्ट में अस्थिरता का सीधा असर वैश्विक ईंधन की कीमतों पर पड़ता है। यदि यह तनाव लंबा खिंचता है, तो यह केवल दो देशों की जंग नहीं रहेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकती है।

Us iran war trump ends ceasefire pakistan mediation fails middle east tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 08:35 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.