Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अफगानिस्तान में मौत का तांडव! भूकंप से 250 लोगों की गई जान, 500 से ज्यादा घायल

Afghanistan Earthquake Latest News: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप के कारण लगभग 250 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 01, 2025 | 10:06 AM

अफगानिस्तान में भूकंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Earthquake News Today:  पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सीमा के पास रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने दी। भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर दर्ज की गई।

नंगरहार प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश ने बताया कि इस भूकंप में लगभग 250 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। साथ ही, कई क्षेत्रों में भारी तबाही भी हुई है।

250 लोगों की गई जान

भूकंप के झटकों ने लोगों में भारी डर और दहशत पैदा कर दी है। रविवार रात 12:47 बजे भूकंप आया, जिसकी शुरुआत 6.0 तीव्रता से हुई और बाद में 6.3 तीव्रता का और झटका महसूस किया गया। अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी के अनुसार, इस भूकंप में शुरुआत में नौ लोगों की मौत हुई थी। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि, समय के साथ मृतकों की संख्या काफी बढ़ गई और अब कुल 250 लोगों की जान जा चुकी है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि, “दुर्भाग्यवश, रात को आए भूकंप से हमारे कुछ पूर्वी प्रांतों में लोगों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हैं, और केंद्र तथा आस-पास के प्रांतों से मदद के दल भी पहुंच रहे हैं।”

Sadly, tonight's earthquake has caused loss of life and property damage in some of our eastern provinces.
Local officials and residents are currently engaged in rescue efforts for the affected people.
Support teams from the center and nearby provinces are also on their way,

— Zabihullah (..ذبـــــیح الله م ) (@Zabehulah_M33) August 31, 2025

इससे पहले भी लग चुके हैं झटके

अफगानिस्तान में अक्टूबर 2023 में भी 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसके बाद कई तेज झटके महसूस किए गए। तालिबान सरकार का अनुमान है कि इस आपदा में कम से कम 4 हजार लोग मारे गए, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने मृतकों की संख्या लगभग 1500 बताई। यह हाल के समय में अफ़ग़ानिस्तान में हुई सबसे गंभीर प्राकृतिक आपदा थी।

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके; आधी रात में कांपी धरती

अफगानिस्तान में पिछले एक महीने में लगातार पांचवीं बार भूकंप आया है। यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। अभी 27 अगस्त को ही 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता और 13 अगस्त को 4.2 तीव्रता (10 किलोमीटर की गहराई पर) का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके अलावा, 8 अगस्त को भी 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

 

Earthquake afghanistan pakistan border many people deaths

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 09:44 AM

Topics:  

  • Afganistan
  • Earthquake
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

बदलेगा एशिया का समीकरण! मोदी-जिनपिंग-पुतिन एक साथ, SCO के मंच पर दिखी ताकतवर ‘ट्रायो डिप्लोमेसी’

2

अमेरिका की सैन्य शक्ति खत्म! बर्बाद होने वाला है US, ट्रंप के चौंकाने वाले बयान से मचा हड़कंप

3

VIDEO: चंद सेकेंड में तबाही! अमेरिका में हुआ भयानक प्लेन हादसा, एयरपोर्ट पर टकराए दो विमान, 3 की मौत

4

अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके; आधी रात में कांपी धरती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.