- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Warns Iran After Us Strikes On Nuclear Sites
‘तुमने शुरू किया, हम खत्म करेंगे’, परमाणु ठिकानों पर बम बरसाने के बाद ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमला करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा, युद्ध ईरान ने शुरू किया है, इसे हम खत्म करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी (फोटो- सोशल मीडिया0
वाशिंगटन:इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग में नया मोड़ आ गया है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इस हवाई हमले के बाद अमेरिका अब सीधे तौर पर ईरान-इजराइल जंग में शामिल हो गया है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों को संबोधित किया है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध तुमने शुरू किया, हम खत्म करेंगे।
अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हवाई हमला किया है। इसकी जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर दी। ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान में तीन न्यूक्लियर साइट्स पर अपना बहुत ही सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमला करने के बाद ट्रंप ने अमेरिका के लोगों को इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान पर हवाई हमले का अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमले का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को शांति के रास्ते पर आ जाना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि, मैंने बहुत पहले यह ठान लिया था कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। ईरान सिर्फ इजराइल ही नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए भी एक गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा, पिछले 40 वर्षों से ईरान अमेरिका और इजराइल के विनाश की बातें करता आ रहा है। अगर ईरान ने अब भी शांति की राह नहीं अपनाई, तो इससे भी बड़ा हमला हो सकता है। मिडिल ईस्ट के ताकतवर देश को अब शांति की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए।
ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, तीन न्यूक्लियर साइट्स पर एयर स्ट्राइक
इजराइल पहले से और सुरक्षित
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला करने के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि अब उनका देश इजराइल पहले से और ज्यादा सुरक्षित है। इस पर नेतन्याहू ने ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Donald trump warns iran after us strikes on nuclear sites
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PM‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMपुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
May 23, 2026 | 02:16 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM













