ईरान-इजरायल जंग के बीच बेंजामिन पर भड़के वारिस पठान, कहा- नेतान्याहू मास मर्डरर है, हमें ईरान का साथ देना चाहिए

Iran-Israel War: एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने बेंजामिन नेतन्याहू को मास मर्डरर बताया है। उन्होंने ईरान- इजरायल जंग में ईरान का साथ देने की बात की है।
बेंजामिन नेतान्याहू पर भड़के वारिस पठान
वारिस पठान
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान का ईरान- इजरायल जंग को लेकर बयान सामने आया है। वारिस पठान इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए। वारिस पठान ने कहा कि इजरायल ने फिलिस्तीन में 55 हजार लोगों का नरसंहार कर दिया। मासूम बच्चों को भूखा प्यासा रखके मारा है। इस युद्ध में, ईरान पीड़ित है। हमको पीड़ित का साथ देना चाहिए।

वारिस पठान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, युद्ध इजरायल ने शुरू किया शुरुआत में इजरायल ने दावा किया कि वह परमाणु कार्यक्रम को लेकर लड़ रहा है फिर कहा कि युद्ध शासन परिवर्तन के लिए किया और अब इजरायल सिविलियन्स और पत्रकारों पर अटैक कर रहा है।

नेतान्याहू मास मर्डरर है

वारिस पठान ने आगे लिखा, इजरायल ने फिलिस्तीन में काफी सारे हॉस्पिटल्स पर भी अटैक किया था। नेतान्याहू मास मर्डरर है, उसने फिलिस्तीन में 55 हजार लोगों का नरसंहार कर दिया। मासूम बच्चों को भूखा प्यासा रखके मारा है। इस युद्ध में, ईरान पीड़ित है। हमको पीड़ित का साथ देना चाहिए।

भारत को विदेश नीति करना होगा तय

भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए वारिस पठान ने कहा, कि भारत को ये तय करना होगा कि हमारी विदेश नीति क्या है। ये देश को सोचना है कि हम जालिम के साथ रहना है या मजलूम के साथ, जिसने 55 हजार लोगों का नरसंहार कर दिया उससे सवाल क्यों नहीं किया जाता। इजरायल से सवाल नहीं किया जाता। उसने यूनाइटेड नेशन के कितने सारे रिजॉल्यशून को नहीं माना उससे सवाल कोई क्यों नहीं पूछता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com