-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Reached Stage At Republican National Convention In Milwaukee America
कन्वेंशन मंच से ट्रंप ने भरी चुनावी हुंकार, बोले- अमेरिका स्वर्णिम युग की दहलीज पर है हम हारेंगे नहीं
- Written By: साक्षी सिंह
नवंबर महीने में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब विश्व के ऐसे सबसे सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की मांग और अपेक्षा करने का समय आ गया है जो साहसिक, गतिशील, मजबूत और निडर हो।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और आगामी चुनाव के लिये रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आज रिपब्लिकन कन्वेंशन मंच पर पहुंचे। उन्होंने मिल्वौकी के कन्वेंशन में उपस्थित समर्थकों को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए आपके नामांकन को गर्व से स्वीकार करता हूं।
नवंबर महीने में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब विश्व के ऐसे सबसे सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की मांग और अपेक्षा करने का समय आ गया है जो साहसिक, गतिशील, मजबूत और निडर हो।
ट्रंप ने जीत दिलाने की अपील की
सम्बंधित ख़बरें
Rent Freeze: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी का बड़ा तोहफा, 10 लाख घरों का किराया 2 साल तक नहीं बढ़ेगा
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
दुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
आसमान में ‘जेलीफिश’ का शिकार हुआ अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के इस नए महाअस्त्र से दुनिया हैरान
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एक नए स्वर्णिम युग की दहलीज पर है, लेकिन हमें इसे हासिल करने का साहस रखना होगा। हम हारेंगे नहीं।राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से गुरुवार को औपचारिक रूप से उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिकियों से पांच नवंबर को व्हाइट हाउस की दौड़ में उन्हें जीत दिलाने में मदद करने की अपील की।
निराश न करने का वादा
ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले के करीब एक सप्ताह के बाद कहा, आज, मैं आपसे आपका सहयोग, आपका समर्थन और आपका वोट विनम्रतापूर्वक मांगता हूं। मैं हर दिन आपके भरोसे का सम्मान करने का प्रयास करूंगा और मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा।
कानों में पट्टी बांधकर समर्थकों ने जताया ट्रंप का समर्थन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर हाल ही में हुए हमले के बाद डोनाल्ड ट्रम्प के एक समर्थक ने ट्रम्प के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए कान पर पट्टी बांध ली है। उन्हें मुफ्त में कान की पट्टियाँ बांटते भी देखा गयाय। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक समर्थक ने कहा कि वे मौत से बच गए, उन्हें उठते हुए और फिर से अमेरिकी लोगों से बात करते हुए देखना एक चमत्कार था। वे फिर से उठ खड़े हुए।
ट्रंप हुआ जानलेवा हमला
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बीते शनिवार यानी 13 जुलाई को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में गोलीबारी हुई। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छेदते हुए निकल गई। उन पर एक 20 वर्षीय हमलावर ने गोली चलाई पर। इस हमले में ट्रंप जख्मी हो गए थे और उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से पर चोट आई थी।
Donald trump reached stage at republican national convention in milwaukee america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Barsana: 13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल पूरी की बरसाना की 7 किलोमीटर परिक्रमा, दादी को दी अनूठी श्रद्धांजलि
Jun 26, 2026 | 02:22 PMNepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Jun 26, 2026 | 02:18 PMमायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PMHealthy Skin Tips: ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 8 फूड्स, स्किन पर आएगा नेचुरल निखार
Jun 26, 2026 | 02:15 PMनागपुर विश्वविद्यालय में 579 पद रिक्त, बसपा ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन; छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
Jun 26, 2026 | 02:15 PMवर्धा पुलिस को मिलेंगे 30 अत्याधुनिक वाहन, पालकमंत्री डॉ. भोयर की पहल से पुलिस बल होगा और सशक्त
Jun 26, 2026 | 02:10 PMवायरल वीडियो के बाद इंस्पेक्टर पर गिरी गाज; बसई जगनेर थाना प्रभारी हटाए गए, विभागीय जांच शुरू
Jun 26, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM













