- Hindi News »
- World »
- Donald Trump On Camera Diplomacy Zelensky Ramaphosa White House Secrets Goes Public
ट्रंप ने व्हाइट हाउस की परंपरा पूरी तरह बदल दी, अब ऑन कैमरा नेताओं को लताड़ रहे
डोनाल्ड ट्रंप के दौर में कूटनीति अब रियलिटी शो में बदलदी जा रही है। ट्रंप व्हाइट हाउस में आने वाले विदेशी मेहमानों से बहस करते हैं और उसका वीडियो वायरल हो जाता है। पहले जेलेंस्की और अब रामफोसा से तकरार चर्चा में है।
- Written By: सौरभ शर्मा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व क्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन डीसी: व्हाइट हाउस की कूटनीतिक गोपनीयता अब बीते जमाने की बात लगती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक शैली ने कूटनीति को रियलिटी शो में बदल दिया है। पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ उनकी ऑन-कैमरा बहस चर्चा में रही, और अब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ ऐसा ही हुआ। ट्रंप ने कैमरे के सामने ही उन पर श्वेत किसानों की हत्या को लेकर सवाल दाग दिए। ये घटनाक्रम न सिर्फ व्हाइट हाउस की परंपराओं को तोड़ रहा है, बल्कि वैश्विक राजनयिक समीकरणों को भी प्रभावित कर रहे है।
पारंपरिक अमेरिकी राष्ट्रपतियों की डिप्लोमेसी पर्दे के पीछे होती थी। कैमरे केवल ओपनिंग स्टेटमेंट के लिए रहते थे, असली बातचीत प्रेस के जाने के बाद होती थी। लेकिन ट्रंप इस परंपरा को तोड़कर, सार्वजनिक मंच पर विदेशी नेताओं से टकराव दिखा रहे हैं। इससे उनकी छवि तो सही बन रही है, लेकिन इससे अमेरिका की विश्वसनीयता और कूटनीतिक संबंधों पर गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं।
व्हाइट हाउस की डिप्लोमेसी अब सबके सामने
डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति का एक नया चेहरा सामने आ रहा है, जिसमें गोपनीय मीटिंग्स अब कैमरों की मौजूदगी में टकराव में बदल रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ पहले हो चुकी तीखी ऑन-कैमरा बातचीत के बाद अब ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां श्वेत किसानों की हत्या हो रही है और यह मुद्दा ट्रंप ने कैमरे के सामने उठाकर सबको चौंका दिया। इससे पहले कभी भी वाइट हाउस में इतनी संवेदनशील चर्चा खुले तौर पर नहीं हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Strait of Hormuz को लेकर फ्रांस और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ; ट्रंप की ‘अकेले चलो’ नीति को दी बड़ी चुनौती
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
PAK को समर्थन देने वाले तुर्की को भारत ने आईना दिखाया, अफगानिस्तान से रिश्ते पर भी उठी धुंध साफ की
क्या ट्रंप परंपरा को तोड़ रहे
ट्रंप की शैली में न तो पर्दे हैं और न ही लिहाज। वे राष्ट्रपति रहते हुए भी किम जोंग की चिट्ठियों को “लव लेटर” कहकर सार्वजनिक कर चुके हैं। जर्मनी की चांसलर मर्केल से कैमरे पर हाथ नहीं मिलाना भी चर्चा में रहा था। अब जब रामाफोसा को कैमरे के सामने टोक दिया गया, तो उनके प्रेस सचिव को सामने आकर सफाई देनी पड़ी कि कुछ विषय ऐसे होते हैं जो गोपनीयता के दायरे में रहने चाहिए। ट्रंप की रणनीति भले उनके वोटबेस को अपील करे, लेकिन इससे अंतरराष्ट्रीय रिश्तों की गरिमा पर सवाल उठना तय है।
Donald trump on camera diplomacy zelensky ramaphosa white house secrets goes public
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM














