ZP के बंद क्वार्टर बन रहे चोरों का निशाना, अमरावती में 2 चोर गिरफ्तार

Amravati News: ढाई साल से जिला परिषद चुनाव लटके होने से क्वार्टर खाली पड़े हैं। इन पर चोरों की नजर, शनिवार को चोरी की कोशिश कर रहे दो युवक नागरिकों की सतर्कता से रंगेहाथ पकड़े गए।
Two thieves who entered Amravati ZP quarters were arrested
पकड़े गए चाेरों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Crime News: पिछले ढाई साल स्थायी निकाय चुनाव लटके हुए हैं। इसी तरह जिला परिषद के चुनाव न होने के कारण अमरावती जिला परिषद पदाधिकारियों को दिए जाने वाले क्वार्टर भी खाली पड़े है। ऐसे में इन खाली क्वार्टरों पर चोरों की नजर लगी हुई है। क्वार्टर में लगे एसी, खिड़की सहित कीमती सामानों को चुराकर चोर ले जा रहे हैं।

ऐसी ही घटना शनिवार सुबह घटते-घटते रह गई। जब जिला पंचायत के एक क्वार्टर में चोरी की नियत से घुसे दो युवकों को परिसर के नागरिकों की सतर्कता से पकड़ा गया।

2 आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे के दौरान मालटेकडी के बाजू स्थित अमरावती जिला परिषद सभापति के क्वार्टर में दो अनजान व्यक्ति यहां लगे एसी की चोरी करने के उद्देश्य से घुसे थे। लेकिन आजू बाजू रहने वाले नागरिकों ने इन्हें कम्पाउंड के भीतर घुसते देखने के बाद सतर्कता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी।

फ्रेजरपुरा पुलिस कर्मचारियों ने इन दो युवकों को वॉल कम्पाउंड के भीतर देखते ही तुरंत पूछताछ की। जिसके बाद एक बड़ी चोरी की घटना होते-होते टल गई। खबर लिखे जाने तक इन दोनों युवकों से पूछताछ जारी थी।

मनपा सहित जिप के चुनाव अभी होने बाकी है। इसके पूर्व ही खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में जिप प्रशासन को इन क्वार्टरों में लगे कीमती सामानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com