प्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर…JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना
Donald Trump ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा काल के ईरान परमाणु समझौते (JCPOA) को "शर्मनाक" करार देते हुए तीखा हमला बोला। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नई डील दुनिया में वास्तविक शांति लाएगी।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump Criticized JCPOA Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर JCPOA यानी ईरान परमाणु समझौते पर तीखा हमला किया है। उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए “बहुत खराब समझौता” बताया और दावा किया कि उनके नेतृत्व में तैयार की जा रही नई डील इससे कहीं बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह समझौता पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन के कार्यकाल में किया गया था और यह अमेरिका की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक डील्स में से एक था। उनके अनुसार, यह समझौता ईरान को परमाणु हथियारों की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता देता था।
ईरान को दिया गया था 1.7 अरब डॉलर नकद
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी दावा किया कि इस डील के तहत ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद दिए गए थे, जिसे “ग्रीन मनी” बताया गया और कथित तौर पर इसे एक विमान के जरिए ईरान भेजा गया। ट्रंप ने यह भी कहा कि इसके अलावा ईरान को सैकड़ों अरब डॉलर की अन्य आर्थिक रियायतें भी दी गईं। हालांकि, इन दावों पर स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
ट्रंप के मुताबिक, अगर उन्होंने इस समझौते को खत्म नहीं किया होता तो आज पश्चिम एशिया की स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती थी, यहां तक कि इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर परमाणु खतरा बढ़ सकता था। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ पत्रकार और संस्थान इस समझौते को सही ठहराने की कोशिश करते हैं, जबकि यह अमेरिका के लिए “शर्मनाक और खतरनाक” था।
नई डील से दुनिया में शांति का दावा
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी कहा कि अगर उनके नेतृत्व में नई डील होती है तो यह न केवल पश्चिम एशिया बल्कि यूरोप, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए शांति और स्थिरता सुनिश्चित करेगी। उनके अनुसार, यह समझौता पिछली डील की तरह कमजोर नहीं होगा, बल्कि मजबूत सुरक्षा गारंटी के साथ तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अजब पाकिस्तान का गजब कारनामा…इंटरनेशनल क्रिमिनल को बना दिया सरकारी टीम का हिस्सा, VIDEO देख मचा हड़कंप
ट्रंप का यह बयान फिर से ईरान की परमाणु नीति को लेकर अमेरिकी राजनीति में बहस को तेज करता है, जहां एक तरफ पुरानी डील को लेकर आलोचना है, तो दूसरी तरफ नई कूटनीतिक रणनीति की बात की जा रही है।
