Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप का बड़ा झटका! H-1B वीजा के लिए अब देने होंगे 1 लाख अमेरिकी डॉलर, लाखों भारतीयों पर पड़ेगा असर

H1 B visa application Fee: ट्रंप ने शुक्रवार को एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब कंपनियों को H1-B वीजा आवेदकों को स्पॉन्सर करने के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर की बढ़ी हुई फीस चुकानी होगी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 20, 2025 | 06:54 AM

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

H-1B Visa Program: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत H1-B वीज़ा आवेदन की फीस अब बढ़ाकर 1 लाख अमेरिकी डॉलर कर दी गई है। यह फैसला उन कंपनियों पर लागू होगा जो विदेशी पेशेवरों को स्पॉन्सर करती हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य केवल अत्यधिक कुशल लोगों को ही अमेरिका लाना है और यह सुनिश्चित करना है कि वे अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों पर असर न डालें। माना जा रहा है कि इस फैसले का सीधा असर बड़ी संख्या में भारतीय कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो अमेरिका में वर्क वीज़ा पर कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे ज़्यादा दुरुपयोग किए जाने वाले वीजा कार्यक्रमों में से एक है H1-B नॉन-इमिग्रेशन वीजा। यह वीजा उन दक्ष पेशेवरों को अमेरिका आने की अनुमति देता है, जो उन क्षेत्रों में काम करते हैं जहां स्थानीय अमेरिकी श्रमिक उपलब्ध नहीं होते। एच-1बी वीजा के तहत अमेरिका की कंपनियां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित (STEM) और आईटी जैसे क्षेत्रों में विदेशी प्रोफेशनल्स को नौकरी पर रख सकती हैं।

बड़ी कंपनियों ने किया समर्थन

अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने स्पष्ट किया है कि बड़ी टेक और अन्य कंपनियां अब विदेशी कर्मचारियों को कम वेतन पर ट्रेनिंग देकर नौकरी पर रखने का विकल्प खो देंगी। अगर वे ऐसा करती हैं तो उन्हें सरकार को 1 लाख डॉलर चुकाना होगा और साथ ही कर्मचारी का वेतन भी देना होगा। ऐसे में कंपनियों के लिए अमेरिकी नागरिकों को ट्रेनिंग देकर नौकरी देना ज्यादा फायदेमंद होगा। यह कदम अमेरिकी नौकरियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है और बड़ी कंपनियों ने भी इसका समर्थन किया है।

सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटेन में शाही भूचाल! एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर किंग चार्ल्स का कड़ा एक्शन, भाई प्रिंस को घर से निकाला

पश्चिमी देशों की घेराबंदी फेल! पुतिन-जिनपिंग के बीच हुई अहम बातचीत, दुनिया की धड़कने तेज

बांग्लादेश: जमात चीफ के फेसबुक से महिलाओं पर ‘भद्दी’ टिप्पणी, राष्ट्रपति भवन का कर्मी गिरफ्तार; मचा बवाल

गाजा में फिर बरसी मौत! सीजफायर के बीच इजरायली हमले में 19 की जान गई, दहशत में दुनिया

इमिग्रेशन पर सख्ती

इस नीति को इमिग्रेशन पर कड़ी नकेल कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसका सीधा असर उन उद्योगों पर पड़ेगा जो H-1B वीजा वर्कर्स पर भारी निर्भर हैं। खासकर भारत से आने वाले प्रोफेशनल्स पर इसका बड़ा प्रभाव होगा, क्योंकि 2015 से अब तक हर साल स्वीकृत एच-1बी वीजा में 70% से ज्यादा भारतीयों के हिस्से में आते हैं।

यह भी पढ़ें:- आसमान से बरसी आग! हूती समूह का दावा, इजरायल के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले

इससे पहले, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने एच-1बी वीजा को “घोटाला” बताते हुए इसकी आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां अक्सर अमेरिकी कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह विदेशी वर्कर्स को लाती हैं और कई बार तो एच-1बी वीजा धारकों को खुद अमेरिकी वर्कर्स से ट्रेनिंग दिलवाई जाती है। डेसेंटिस ने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया।

Donald trump changes rules h1b visa now carry one lakh dollar fee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 06:54 AM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.