-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Yemen Houthi Group Claims Attacks On Israeli Cities
आसमान से बरसी आग! हूती समूह का दावा, इजरायल के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले
- Written By: अमन उपाध्याय
Houthi attack Israel: यमन के हूती समूह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के तीन शहरों पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, हूती समर्थित अल-मसीराह टीवी पर समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरेह ने बताया कि...

इजरायल के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले (फोटो, आईएएनएस )
Yemen Missile Strike: यमन के हूती संगठन ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के तीन शहरों पर हमला किया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, हूती समर्थित अल-मसीराह टीवी पर जारी बयान में समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरेह ने बताया कि एक लंबी दूरी की हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल तेल अवीव (याफा) स्थित एक सैन्य ठिकाने पर दागी गई। वहीं, तीन ड्रोन ने बेर शेवा और इलैट बंदरगाह में लक्ष्यों को निशाना बनाया। सरेह ने चेतावनी दी कि इलैट शहर आगे भी उनके सैन्य हमलों का लगातार लक्ष्य रहेगा।
इस दौरान इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि दक्षिणी शहर इलैट में एक ड्रोन होटल पर गिरा, जिससे उसके गेट को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आईडीएफ के मुताबिक, ड्रोन पूर्व दिशा से छोड़ा गया था और शहर के होटल इलाके में आकर गिरा। वहीं, यमन से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को इजरायली वायु रक्षा प्रणाली ने बीच में ही रोक लिया। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसाइल दागे जाने के तुरंत बाद मध्य इजरायल के बड़े हिस्सों, खासकर तेल अवीव महानगरीय क्षेत्र में एयर डिफेंस सायरन बज उठे। इसके चलते लाखों लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने पर मजबूर हो गए।
इजरायल पर लगातार हमले
उत्तरी-पश्चिमी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा रखने वाले हूती संगठन ने अक्टूबर 2023 में गाजा में युद्ध भड़कने के बाद से इजरायल पर लगातार हमले किए हैं। इसके जवाब में, इजरायल भी हूती नियंत्रित क्षेत्रों पर हवाई हमले करता रहा है। हूती संगठन का कहना है कि उनके हमलों का उद्देश्य फिलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता जताना और गाजा में जारी युद्ध व नाकेबंदी को समाप्त करने की मांग करना है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
रूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
यह भी पढ़ें:- मस्जिद से एलान और फिर हमला… देखते-देखते जला दी गईं कई दरगाहें, बांग्लादेश में मचा हड़कंप
उधर गाजा में गाजा पट्टी के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार को हुए संघर्ष में चार इजरायली सैनिकों की मौत हो गई, जबकि इजरायली हमलों में 85 फिलिस्तीनियों ने जान गंवा दी। मृतकों में हमास के लड़ाके भी शामिल हैं। गाजा सिटी में भीषण झड़पों के बीच इजरायली सेना टैंकों से गोलाबारी करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है।
दो इजरायली सैनिकों की मौत
वहीं, वेस्ट बैंक में जॉर्डन सीमा के पास स्थित एलेनबी क्रॉसिंग पर फायरिंग की घटना में दो इजरायली सैनिकों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में हमलावर ड्राइवर भी मारा गया। इजरायली सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है। इसी दौरान, गुरुवार को इजरायली लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों से हुए नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Yemen houthi group claims attacks on israeli cities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














