-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Registration Date For H 1b Visa Is Out Know What Is Its Complete Process And Fees
H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट आई सामने, जानिए क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया और फीस
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका में स्किल वर्कर्स को H-1B वीजा प्रदान किया जाता है, जो वहां नौकरी पाने के लिए काफी लोकप्रिय है। H-1B वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारिखोंं की घोषणा कर दी गई है। जो 7 मार्च 2025 से शुरू होने जा रही है और यह 24..

एच-1बी वीजा के लिए आवेदन की तारीख का एलान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत डेस्क: अगर आप अमेरिका में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा विभाग (USCIS) ने वर्ष 2026 के लिए एच-1बी वीजा आवेदन प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा कर दी है। अमेरिका में H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू होने जा रही है और यह 24 मार्च 2025 तक चलेगी। इस वीजा के जरिए अमेरिकी टेक और फाइनेंस कंपनियां विदेशों से कुशल कर्मचारियों को भर्ती करती हैं। इस तरह से इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल 17 दिन होंगे।
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा ने जानकारी दी है कि आवेदकों को एच-1बी वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जो यूएससीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आवेदन प्रक्रिया के तहत 215 डॉलर का शुल्क निर्धारित किया गया है। हर साल एच-1बी वीजा के माध्यम से लगभग 6.5 लाख कुशल विदेशी पेशेवरों को अमेरिका में काम करने की अनुमति दी जाती है, जिसमें भारतीय नागरिकों की बड़ी संख्या शामिल है। अमेरिकी आव्रजन विभाग ने आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और धोखाधड़ी रोकने के लिए कुछ नए प्रावधान जोड़े हैं।
नया एकाउंट बनाकर होगा आवेदन
जो लोग H-1B वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें USCIS की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑनलाइन अकाउंट बनाना होगा। इसी अकाउंट के माध्यम से प्रत्येक बेनेफिशियरी के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बेनेफिशियरी वह व्यक्ति होता है जिसके लिए वीजा आवेदन किया जा रहा है। प्रत्येक बेनेफिशियरी के लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा। यदि आपने पहले कभी H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको नया ऑनलाइन अकाउंट बनाना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
रूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
H-1B अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय
एच-1बी वीजा एक नॉन-इमीग्रेंट वीजा प्रोग्राम है, जो विदेशी पेशेवरों को अमेरिका में अस्थायी रूप से काम करने की अनुमति देता है। इस वीजा के तहत केवल उन्हीं उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाता है, जिनके पास किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता और आवश्यक शैक्षिक योग्यता होती है।
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग द्वारा 17 जनवरी 2025 को H-1B वीजा से जुड़े नए नियम लागू किए गए। यह वीजा कार्यक्रम 1990 में शुरू हुआ था और तब से ही अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया है, हालांकि उनके कुछ समर्थक इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। वहीं, एलन मस्क और विवेक रामास्वामी जैसे प्रभावशाली नेता भी इस वीजा के पक्ष में हैं।
Registration date for h 1b visa is out know what is its complete process and fees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














