Dominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
Dominican Republic Resort Fire: डोमिनिकन गणराज्य के बायाहिबे में एक रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से एक इतालवी महिला की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। प्रशासन ने 1700 लोगों को सुरक्षित निकाला है।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोमिनिकन गणराज्य रिसॉर्ट में लगी आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Dominican Republic Resort Fire Italian Tourist Death: कैरेबियाई देश डोमिनिकन गणराज्य के एक प्रसिद्ध लक्जरी बीच रिसॉर्ट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। यह हादसा ला अल्टाग्रेशिया प्रांत के बायाहिबे कस्बे में स्थित चार सितारा ‘विवा विन्धम डोमिनिकस बीच’ रिसॉर्ट में सुबह करीब 11 बजे हुआ। बायाहिबे अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए एक बेहद लोकप्रिय जगह माना जाता है।
एक की मौत, कई घायल
डोमिनिकन गणराज्य के आपातकालीन अभियान केंद्र के प्रमुख जुआन मैनुअल मेंडेज़ ने पुष्टि की है कि इस भीषण अग्निकांड में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतक एक इतालवी महिला थी। इस हादसे में कम से कम नौ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और छह का इलाज घटनास्थल पर ही किया गया।
आग की लपटों के बीच समुद्र में कूदे पर्यटक
हादसे के समय रिसॉर्ट में अफरा-तफरी का माहौल था। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिसॉर्ट की फूस (thatch) वाली छतों में आग बहुत तेजी से फैल रही थी और आसमान में धुएं और आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। स्थिति इतनी भयावह थी कि कई पर्यटक आग की लपटों से बचने के लिए कुछ ही फीट की दूरी पर समुद्र में तैरते हुए देखे गए। ला रोमाना के दमकलकर्मियों ने स्थानीय टीमों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Massive blaze rips through Dominican resort as guests flee in panic pic.twitter.com/CAoASgj5E0 — RT (@RT_com) June 19, 2026
1700 मेहमानों का सुरक्षित रेस्क्यू
अधिकारियों ने बताया कि रिसॉर्ट में ठहरे लगभग 1700 मेहमानों को सुरक्षित निकालकर अन्य होटलों और पास की आवास सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया गया है। राहत की बात यह रही कि कंपनी का दूसरा नजदीकी रिसॉर्ट, ‘डोमिनिकस पैलेस’, इस आग से सुरक्षित रहा और वहां कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।
यह भी पढ़ें:- दिमाग से काम लो… ट्रंप की नसीहत के बाद इजरायल-हिज्बुल्लाह में सीजफायर; क्या रूक जाएगी जंग?
कैसे लगी आग?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसॉर्ट की छत का एक हिस्सा ‘केन’ से बना था, जो एक ज्वलनशील पदार्थ है। तेज हवाओं ने भी आग को तेजी से फैलाने में मदद की। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है और रिसॉर्ट प्रबंधन तथ्यों को जुटाने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।
