पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Itarsi Train News : पेंचवैली एक्सप्रेस के B2 एसी कोच में इटारसी के पास तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे ने जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Penchvalley Express Fire: पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में बुधवार तड़के आग लगने से धुआं भर गया। घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास हुई, जहां एसी पैनल से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। कोच में सवार 72 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बाद में यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर ट्रेन को रवाना किया।
पेंचवैली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19344) के बी-2 एसी कोच में बुधवार तड़के करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। हादसा इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास हुआ। उस समय कोच में करीब 72 यात्री, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, गहरी नींद में सो रहे थे।
एसी पैनल से निकलने लगा धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसी पैनल से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद चिंगारियां भी निकलने लगीं। देखते ही देखते पूरा कोच धुएं से भर गया, जिससे यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति गंभीर होती देख यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई और सभी को तुरंत बाहर निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
एमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
जाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
मुख्यमंत्री आवास में दतिया उपचुनाव हार पर मंथन, 2 सदस्यीय समीक्षा समिति गठित, बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा
सागर में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, रहली की टूटी पुलिया का वीडियो वायरल
फायर अलार्म बजने से फैली दहशत
घटना के दौरान फायर अलार्म बजने लगे और कोच की लाइटें बार-बार बंद और चालू होती रहीं। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई लोग हड़बड़ी में अपना सामान तक नहीं ले सके और जान बचाने के लिए तुरंत कोच से बाहर निकल गए।
ये भी पढ़ें : वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
रेलवे टीम ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के करीब 35 अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने कोच का निरीक्षण कर आग पर पूरी तरह काबू पाया और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना करने की अनुमति दी। बी-2 कोच के सभी यात्रियों को आसपास के अन्य डिब्बों में शिफ्ट किया गया, जहां से उन्होंने अपना आगे का सफर पूरा किया। इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
