-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Protecting Yourself From Deepfakes Government Issues Major Alert As Removal Of Fake Content Accelerates Threefold
Deepfake से बचना अब जरूरी, सरकार का बड़ा अलर्ट, 3 गुना तेज हुआ फर्जी कंटेंट हटाने का काम
- Written By: सिमरन सिंह
What is a Deepfake: AI तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं इसके साथ एक नया खतरा भी लोगों के सामने खड़ा हो गया है Deepfake। अब यह सिर्फ टेक्नोलॉजी का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा की बात भी है।

DeepFake (Source. Mange it)
Deepfake Threat in India: डिजिटल दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं इसके साथ एक नया खतरा भी लोगों के सामने खड़ा हो गया है Deepfake। अब यह सिर्फ टेक्नोलॉजी का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और भरोसे पर सीधा असर डाल रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने हर सोशल मीडिया यूजर को सतर्क कर दिया है।
आईटी मंत्री का बड़ा बयान
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने Deepfake को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस तरह के फर्जी कंटेंट को हटाने की रफ्तार दो से तीन गुना तक बढ़ा दी है। उन्होंने साफ कहा कि, “सोशल मीडिया कंपनियों ने अब इस तरह के फर्जी कंटेंट को हटाने की अपनी कार्रवाई को दो से तीन गुना तक तेज कर दिया है।”
AI बना रहा है खतरनाक फर्जी वीडियो
आज के समय में AI की मदद से ऐसे वीडियो, तस्वीरें और ऑडियो बनाए जा रहे हैं जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन हकीकत में पूरी तरह नकली होते हैं। यही वजह है कि Deepfake अब सिर्फ एक तकनीकी चुनौती नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
कॉफी विद मेयर: समीर राजूरकर ने कहा- संभाजीनगर शहर की सकारात्मक पहचान बनाने में डिजिटल माध्यम निभाएं अहम भूमिका
सरकार और कंपनियां हुईं सतर्क
आईटी मंत्री के मुताबिक, दुनियाभर की सरकारें और सोशल मीडिया कंपनियां इस खतरे से निपटने के लिए तेजी से कदम उठा रही हैं। फर्जी कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी तेज कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति और संस्था को मिलकर काम करना होगा।
पश्चिम एशिया संकट पर भी नजर
इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल इसका हाईटेक इंडस्ट्री पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। सरकार ने सेमीकंडक्टर, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से जुड़े संगठनों से बातचीत की है।
अब तक किसी भी कंपनी ने सप्लाई चेन या उत्पादन पर असर की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है क्योंकि स्थिति कभी भी बदल सकती है।
ये भी पढ़े: सिर्फ 48 रुपये में IPL देखें, Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा डबल फायदाट
आपको क्या सावधानी रखनी चाहिए?
- सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या फोटो पर तुरंत भरोसा न करें
- संदिग्ध कंटेंट को रिपोर्ट करें
- फेक न्यूज और Deepfake से बचने के लिए जागरूक रहें
साफ है कि आने वाले समय में Deepfake का खतरा और बढ़ सकता है, ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Protecting yourself from deepfakes government issues major alert as removal of fake content accelerates threefold
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














