अमेरिकी थिंक टैंक का दावा चीन बिना सैन्य कार्यवाई के ताइवान पर कर लेगा कब्जा
वॉशिंगटन: चीन और ताइवान के बीच तनाव जगजाहिर है। पिछले कई दिनों से चीन सेना के कई टुकड़ियों को ताइवान ने अपने द्वीप के आस पास मंडराते देखने का दावा भी कर चुका है। चीन का ये सिलसिला लगातार जारी ही है। चीन की हरकतों से ताइवान परेशान है। अब तो अमेरिकी थिंक टैंक ने भी दावा किया है कि चीन बिना किसी सैन्य कार्रवाई के ताइवान को अपने कब्जे में ले सकता है। थिंक टैंक ने ड्रैगन के प्लान का खुलासा भी किया है।
थिंक टैंक का ये दावा
थिंक टैंक ने दावा किया है चीन की सेना ताइवान को अलग-थलग कर सकती है। उसकी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर सकता है। ऐसे में वह लोकतांत्रिक द्वीप यानी ताइवान पर बिना गोली चलाए बीजिंग की कम्युनिस्ट पार्टी के सामने झुकने के लिए मजबूर कर सकती है। यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने से चीन के इनकार ने इन आशंकाओं को और बढ़ा दिया है।
चीन का ये प्लान
वाशिंगटन में CSIS यानी सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ने पहले और दूसरे के अलावा चीन के तीसरे और सबसे खतरनाक विकल्प ग्रे जोन रणनीति की तरफ भी इशारा किया है। यानी चीन तट रक्षक इससे समुद्री मलेशिया और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां ताइवान पर नाकाबंदी कर सकती हैं।इसके बाद से ताइवान के लगभग 23 मिलियन लोगों तक ऊर्जा जैसी महत्वपूर्ण आपूर्ति को पहुंचने से रोक दिया जाएगा।
चीन ने अन्य देशों को दी चेतावनी
चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने बेशक ताइवान के साथ चीन के युद्द को रोकने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने अन्य देशाें को चेतावनी दी और कहा कि जो कोई भी ताइवान को चीन से अलग करने की हिम्मत करेगा, वह आत्म-विनाश में फंस जाएगा। ताइवान स्वतंत्रता अलगाववादियों को प्रोत्साहित करने के लिए बाहरी ताकतों को चेतावनी दी और कहा कि ये दुर्भावनापूर्ण इरादे ताइवान को खतरनाक स्थिति में खींच रहे हैं।