Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं, बगराम एयर बेस के लेकर चीन और तालिबान ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम

Taliban warn Trump: अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस पर दोबारा कब्जा जमाने की ट्रंप की योजना को लेकर चीन और तालिबान ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की। यह एयर बेस रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जाता है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 20, 2025 | 07:42 AM

बगराम एयर बेस के लेकर चीन और तालिबान ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bagram Air Base:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस पर दोबारा कब्ज़ा जमाने की योजना पर चीन और तालिबान ने शुक्रवार को कड़ी चेतावनी दी। यह एयर बेस रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है और अफगानिस्तान में चीनी सीमा के नजदीक स्थित है।

गुरुवार को ब्रिटेन में ट्रंप ने कहा कि वह इस एयरबेस को दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि यह चीन के परमाणु हथियार निर्माण केंद्रों के बेहद करीब स्थित है। संभावना जताई जा रही है कि अमेरिकी सैनिक फिर से इस एयरबेस पर लौट सकते हैं। ट्रंप इस समय ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर हैं। चार साल पहले अमेरिका के अफगानिस्तान से लौटने के बाद यह एयरबेस तालिबान के कब्जे में चला गया था। उससे पहले इस पर अमेरिका का नियंत्रण था। ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अफगानिस्तान ने कहा कि विदेशी सेनाओं की मौजूदगी को अफगान कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

विदेशी सैन्य मौजूदगी को मान्यता नहीं

अफगानिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह की विदेशी सैन्य मौजूदगी को मान्यता नहीं देगा। तालिबान के अधिकारी जाकिर जलाल ने कहा कि अफगानिस्तान की सरकार इस विचार को पूरी तरह नकारती है। उनका कहना है कि देश ने अपने इतिहास में कभी भी किसी बाहरी सैन्य उपस्थिति को मंजूरी नहीं दी और दोहा वार्ता तथा समझौते के समय भी इस संभावना को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

ब्रह्मांड में महासंग्राम! रूसी जासूसी स्पेसक्राफ्ट के निशाने पर यूरोपीय सैटेलाइट्स, परमाणु हमले की दी धमकी

यूक्रेन-रूस शांति वार्ता: अबू धाबी में 314 कैदियों की रिहाई पर बनी सहमति, लेकिन बड़े समझौते पर पेंच फंसा

गलत फैसले ने बढ़ाई मुश्किलें! एपस्टीन विवाद में फंसे ब्रिटिश PM स्टार्मर, पीड़ितों से मांगी माफी

बांग्लादेश चुनाव से पहले ‘सीक्रेट डील’ पर बवाल; क्या अमेरिका के ‘गुलाम’ बनेंगे यूनुस? गारमेंट उद्योग में खलबली

उधर, चीन ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी ताकत क्षेत्रीय तनाव और टकराव को भड़काने की कोशिश न करे। बीजिंग में मीडिया को संबोधित करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अफगानिस्तान की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान का भविष्य उसी के नागरिकों के हाथों में है और सभी पक्षों को क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- ट्रंप का बड़ा झटका! H-1B वीजा के लिए अब देने होंगे 1 लाख अमेरिकी डॉलर, लाखों भारतीयों पर पड़ेगा असर

अमेरिका और तालिबान के बीच बातचीत जारी

वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए अपने सैनिकों की तैनाती को लेकर तालिबान के साथ बातचीत कर रहा है। यह जानकारी उन सूत्रों से मिली है जो इस वार्ता से जुड़े हुए हैं।

China taliban warning donald trump bagram air base

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 07:42 AM

Topics:  

  • Afganistan
  • America
  • China
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.