Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान के हमले में अमेरिका को भारी नुकसान, चीनी वैज्ञानिकों का दावा- वॉशिंगटन ने दुनिया से छुपाया सच

Iran Missile Strike: चीनी वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा किया है कि ईरानी हमलों से अमेरिकी ठिकानों को भारी क्षति पहुंची है। वॉशिंगटन के दावे जमीनी हकीकत से काफी अलग है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 30, 2026 | 07:47 AM

ईरान के हमले में अमेरिका भारी नुकसान, सांकेतिक (AI मॉडिफाइड फोटो)

Follow Us
Follow Us:

China Claim Iran Missile Strike US Military Base Damage: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच चीनी वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (CAS) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हमलों से हुआ नुकसान, अमेरिका द्वारा बताए गए आंकड़ों से कहीं अधिक है।

सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण पर आधारित यह शोध बताता है कि वॉशिंगटन ने अपने नुकसान को कम करके पेश किया, जबकि दूसरी ओर ईरान ने भी अपनी सफलता को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर दावे किए हैं।

सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली पोल

यह अध्ययन 7 जुलाई को पीयर-रिव्यू जर्नल ‘द इनोवेशन’ में प्रकाशित हुआ है। शोध टीम ने यूरोपीय संघ के ‘Sentinel-2’ सैटेलाइट से प्राप्त 10 मीटर रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों का बारीकी से अध्ययन किया।

सम्बंधित ख़बरें

Thailand Kidnapping: पाकिस्तानी के इशारे पर थाईलैंड में अपहरण! 70 लाख फिरौती मांगने वाले 5 भारतीय गिरफ्तार

US Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक

एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत

PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP

वैज्ञानिकों ने 28 फरवरी से 9 अप्रैल के बीच हुए हमलों के पहले और बाद की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद पाया कि करीब 2,17,900 वर्ग मीटर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत का ‘अली अल सलेम एयर बेस’ सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ, जहां 20 स्ट्राइक पॉइंट दर्ज किए गए।

इन ठिकानों पर पड़ी सीधी मार

चीनी वैज्ञानिकों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ‘अल धफरा एयर बेस’ पर भी बड़ा हमला हुआ है। यहां MQ-9 रीपर ड्रोन और जासूसी विमान U-2 को रखने वाले हैंगर नष्ट होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना की फिफ्थ फ्लीट और ‘यूएस नेवल फोर्सेज सेंट्रल कमांड’ के मुख्यालय को भी संरचनात्मक क्षति पहुंची है।

दो चरणों में हुए हमले

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हमले दो प्रमुख चरणों में किए गए। पहली लहर में एक ही दिन में 58,600 वर्ग मीटर क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जबकि 15 मार्च के आसपास आई दूसरी लहर में 50,000 वर्ग मीटर का अतिरिक्त क्षेत्र प्रभावित हुआ।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इन हमलों ने अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम की कमजोरी को उजागर किया है, क्योंकि यह सिस्टम अपनी क्षमता को दोबारा उतनी जल्दी हासिल नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें:-  US Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक

अमेरिका ने सूचनाएं दबाने की कोशिश की?

अध्ययन में आरोप यह भी लगाया गया है कि 4 अप्रैल को अमेरिका ने कुछ कमर्शियल सैटेलाइट कंपनियों पर ‘शटर कंट्रोल’ लागू कर दिया था। इसका उद्देश्य युद्ध क्षेत्र की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरों को सार्वजनिक होने से रोकना था, ताकि सटीक नुकसान का आकलन न किया जा सके।

वैज्ञानिकों का कहना है कि वास्तविक नुकसान रिपोर्ट में बताए गए आंकड़ों से भी अधिक हो सकता है, क्योंकि 10 मीटर रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों में बहुत सूक्ष्म नुकसान दिखाई नहीं देते।

China scientists claim us military base damage iran attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 07:47 AM

Topics:  

  • Pakistan
  • PoK
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.