-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- China Hq16 Air Defence Deployment Pangong Lake India Border Talks
ड्रैगन की नई चाल! पैंगोंग के पास तैनात किया घातक HQ-16 सिस्टम, भारत में हलचल तेज
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन ने लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के निकट HQ-16 हवाई रक्षा प्रणाली तैनात की है। उपग्रह से प्राप्त छवियों से पता चला है कि यह कदम दोनों देशों के बीच रणनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है।

चीन का HQ-16 सिस्टम, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
बीजिंग: चीन ने भारत के साथ चल रही वार्ता के बीच लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग त्सो झील के निकट HQ-16 वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर दी है, जिसे एक गंभीर और चिंता पैदा करने वाला कदम माना जा रहा है। सैटेलाइट से ली गई ताजा तस्वीरों में यह हवाई सुरक्षा प्रणाली झील के किनारे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हाल ही में चीन दौरे से लौटे हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस में एससीओ सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल क्षेत्रीय सामरिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है, बल्कि भारत-चीन सीमा पर हुए समझौतों का भी उल्लंघन है।
बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती
चीन ने पैंगोंग झील के पास HQ-16 एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती से पहले ही वहां बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर दी थी और सैन्य बुनियादी ढांचे को भी और अधिक मजबूत किया है। पिछले वर्ष अगस्त में यह खबर सामने आई थी कि चीन ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों के बीच एक पुल का निर्माण पूरा करके उसे operational बना दिया है। इस पुल के माध्यम से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अपने सैनिकों और टैंकों को तेजी से तैनात कर पाएगी, जिससे उसकी सैन्य गतिविधियों की गति बढ़ जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नाइजीरिया में आधी रात बंदूकधारियों का खूनी हमला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत… पूरे इलाके में मचा हड़कंप
वेनेजुएला भूकंप पर ISRO-NASA का बड़ा खुलासा, 2 फीट तक खिसक गई जमीन; सैटेलाइट डेटा ने खोली तबाही की परतें
लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर मचा हाहाकार! बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई ठप, टॉयलेट्स पर लटके ताले
मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा…नेतन्याहू का ममदानी पर तीखा पलटवार, हमास के समर्थन का लगाया आरोप
एक-तिहाई हिस्सा भारत के नियंत्रण में
पैंगोंग त्सो झील लद्दाख क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह झील लंबी, पतली और बहुत गहरी है, और भारत तथा चीन की सीमा पर फैली हुई है। इसका लगभग एक-तिहाई हिस्सा भारत के नियंत्रण में है, जबकि शेष दो-तिहाई भाग चीन के तिब्बत क्षेत्र में आता है।
झील के उत्तरी हिस्से में “फिंगर्स” नाम की पहाड़ियां हैं। भारत का सीमा क्षेत्र फिंगर 8 के आसपास से होकर गुजरता है, लेकिन भारत का नियंत्रण फिंगर 4 तक है। वहीं, चीन फिंगर 2 तक अपना दावा करता है।
अफ्रीकी देश में ट्रांसफॉर्मर बना काल, एक विस्फोट और 29 छात्रों की गई जान
एक साथ कई लक्ष्यों पर रखता है नजर
यह वायु रक्षा प्रणाली 40 से 70 किलोमीटर की सीमा के भीतर दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम है। यह प्रणाली युद्धक विमानों, हेलिकॉप्टरों, क्रूज मिसाइलों, ड्रोनों तथा कुछ निर्देशित मिसाइलों सहित विभिन्न प्रकार के वायु खतरों का पता लगाकर उन्हें मार गिरा सकती है। इसके अलावा, यह एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक करते हुए उन्हें प्रभावी रूप से नष्ट करने की क्षमता रखती है।
इसकी मिसाइलों को मोबाइल लॉन्चर पर लगाया जाता है, जिससे इसे तेजी से तैनात किया जा सकता है। एक लॉन्चर में 4 मिसाइलें एक साथ तैनात की जा सकती हैं। यह प्रणाली एक 3D रडार से लैस है, जो स्वचालित रूप से लक्ष्यों को ट्रैक करता है और मिसाइलों को निर्देशित करने का काम करता है।
China hq16 air defence deployment pangong lake india border talks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














