-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Ceasefire Controversy Between Afghanistan And Pakistan Who Initiated First
युद्ध छोड़िए…अफगानिस्तान-पाकिस्तान में इस बात पर छिड़ी जंग, पहले किसने किया सरेंडर?
- Written By: अक्षय साहू
Pak-Afghan Ceasefire Controversy: अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने 48 घंटे के लिए संघर्ष विराम पर सहमति जताई, जिसे पाकिस्तान के आग्रह पर लागू किया गया, दोनों पक्ष खुद को विजेता बताने में लगे हैं।

सांकेतिक तस्वीर
Afghan-Pak Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्रों में हिंसक संघर्ष हुआ था। हालांकि अब दोनों देशों ने 48 घंटे के लिए सीजफायर पर सहमति जताई है, लेकिन इसके बावजूद एक नए मोर्चे पर दोनों के बीच संघर्ष जारी है। दोनों पक्ष खुद को विजेता बताने में लगे हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने युद्धविराम की मांग नहीं की है। अब सवाल उठ रहा है कि इस युद्धविराम की पहल किसने की?
दोनों पक्षों ने बुधवार को अस्थायी 48 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताते हुए गोलीबारी बंद कर दी। इस बार न तो कतर और न ही सऊदी अरब को इसका श्रेय दिया गया, बल्कि दोनों देशों ने इसे विपक्षी पक्ष के आग्रह पर लागू करने की बात कही है। इसे लेकर ही दोनों देश एक-दूसरे को हारा हुए साबित करने में लगे हैं।
तालिबान-पाकिस्तान किसने किया सरेंडर?
अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह संघर्ष विराम पाकिस्तानी पक्ष के अनुरोध और आग्रह पर बुधवार से लागू होगा। उन्होंने कहा कि अफगान सरकार ने अपने सभी सैन्य बलों को आदेश दिया है कि जब तक दूसरा पक्ष हमला न करे, वे संघर्ष विराम का पूरी तरह पालन करें।
सम्बंधित ख़बरें
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि अफगानिस्तान के आग्रह पर सीमा तनाव कम करने के लिए 48 घंटे का अस्थायी संघर्ष विराम मंजूर किया गया है। मंत्रालय ने जोर दिया कि इस दौरान दोनों देश बातचीत के माध्यम से इस जटिल लेकिन समाधान योग्य मुद्दे का सकारात्मक हल निकालने का प्रयास करेंगे।
अब तक 300 जवानों की मौत
यह तनाव 11 अक्टूबर को तब शुरू हुआ जब अफगान तालिबान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर ‘बदला’ लेने के लिए सीमा पर हमला करने का आरोप लगाया। उनका दावा था कि यह 7 अक्टूबर को काबुल में हुए धमाकों का जवाब था, जिनकी जिम्मेदारी उन्होंने इस्लामाबाद पर डाली थी।
यह भी पढ़ें: रूसी तेल को लेकर झूठा निकला ट्रंप का दावा…भारत ने खोली पोल, कहा- नहीं हुई PM मोदी से कोई बात
झड़पों में अब तक कई जवान मारे जा चुके हैं, हालांकि दोनों पक्षों के आंकड़े अलग-अलग हैं। तालिबान सरकार ने रविवार को दावा किया कि संघर्ष में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और करीब 30 घायल हुए, जबकि उनके नौ सैनिक शहीद हुए। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने बताया कि उसके 23 सैनिक मारे गए और 200 से अधिक तालिबानी और उनके सहयोगी ढेर हो गए।
Ceasefire controversy between afghanistan and pakistan who initiated first
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













