- Hindi News »
- World »
- Canada Declare Islamic Revolutionary Guard Corps Terrorist Know About Irgc
कनाडा का ईरान से पंगा, ईरानी सेना IRGC को बताया आतंकी संगठन, लगाया बैन
ट्रूडो सरकार ने ईरान में रहने वाले कनाडाई लोगों से देश छोड़ने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि IRGC अब कनाडा में आतंकी संगठन की लिस्ट में शामिल हो गया है।
- Written By: साक्षी सिंह

कनाडा सरकार ने ईरानी IRGC ग्रुप को बताया आतंकी संगठन
ओटावा: कनाडा पहले भारत से और अब ईरान से पंगा ले लिया। भारत से तो आरोप- प्रत्यारोप तक ही सीमित था। लेकिन, ईरान के खिलाफ उसने बड़ा आरोप लगाया साथ ही इसे कनाडा के प्रतिबंधित लिस्ट में भी शामिल कर दिया। दरअसल, कनाडा ने ईरान के IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) को आतंकवादी संगठन करार दिया है।
यहां तक कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो सरकार ने ईरान में रहने वाले कनाडाई लोगों से देश छोड़ने के लिए भी कहा है। ट्रूडो ने कहा कि IRGC अब कनाडा में आतंकी संगठन की लिस्ट में शामिल हो गया है।
ट्रूडो सरकार ने क्यों लगाया बैन
सम्बंधित ख़बरें
Texas में खूनी खेल: ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, भारतीय छात्रा सविता शान समेत चार की मौत
आसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
ईरान से जंग: नेतन्याहू या ट्रंप, किसने किसको युद्ध में धकेला? अमेरिका और इजरायल के अलग-अलग दावे
जिंदा रहना है तो तुरंत निकलो, ईरानी हमले से अमेरिका में डर का माहौल, नागरिकों से खाड़ी देश छोड़ने के लिए कहा
जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सरकार के इस फैसले से टेरर फंडिंग को रोकने में मदद मिलेगी। कनाडा सरकार ने एक बयान जारी करके कहा कि कि IRGC को आतंकी लिस्ट में शामिल करने से आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश जाएगा।बता दें कि IRGC ग्रुप ईरान की सबसे खतरनाक आर्मी मानी जाती है। हाल ही में इजरायल-हमास युद्ध के दौरान IRGC ग्रुप का नाम चर्चा में भी था।
ईरानी अधिकारियों को निकालेगा बाहर
कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने बुधवार दोपहर को घोषणा करते हुए कहा कि IRGC की आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए कनाडा हर मुमकिन प्रयास करेगा। डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि IRGC के शीर्ष सदस्यों सहित हजारों वरिष्ठ ईरानी सरकारी अधिकारियों को अब कनाडा में एंट्री करने से बैन कर दिया है । साथ ही जो लोग पहले से ही देश के अंदर हैं, उनकी जांच की जा सकती है और उन्हें देश से बाहर भी निकाला जा सकता है।
अमेरिका भी घोषित किया था आतंकवादी ग्रुप
इसके पहले 2019 अमेरिका ने भी IRGC को आतंकवादी ग्रुप घोषित किया था। बता दें कि IRGC पर हिज्बुल्लाह समेत मध्य पूर्व क्षेत्र में कई आतंकवादी संगठन को बनाने का आरोप लगता आया है। कुछ साल पहले यूरोपियन यूनियन की ओर से भी आरोप लगाया गया था कि IRGC ने सऊदी अरब में मौजूद तेल भंडार पर ड्रोन से हमला किया था।
कनाडा का भारत से क्यों पंगा
भारत घोषित आतंकवादी खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की पिछले हत्या हो गई थी। निज्जर को गुरुद्वारे की पार्किंग में उसके ट्रक में गोली मार दी गई थी। कनाडा की सुरक्षा एजेंसियो की शुरुआती जांच के मुताबिक, निज्जर पर कई हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलिया बरसाई थी। इस घटना के बाद कनाडा ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। इसी के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तल्खियां बढ़ गई थी।
Canada declare islamic revolutionary guard corps terrorist know about irgc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई में मिसाइल अटैक के बीच भारतीय युवक करने लगे भोजपुरी कमेंट्री, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 12:18 PMTexas में खूनी खेल: ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, भारतीय छात्रा सविता शान समेत चार की मौत
Mar 03, 2026 | 12:15 PMक्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, JDU में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
Mar 03, 2026 | 12:04 PMआसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
Mar 03, 2026 | 11:54 AMपेट्रोल से छुटकारा चाहिए? 1 लाख से कम में घर लाएं स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक, देगी 150 KM तक की रेंज
Mar 03, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM












