
ब्रिटिश पर्वतारोही केंटन कूल (फोटो- सोशल मीडिया)
काठमांडू: ब्रिटिश पर्वतारोही गाइड ने रविवार को 19वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रिटिश पर्वतारोही, माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने वाले ऐसे व्यक्ति हैं, जो शेरपा नहीं हैं। फिलहाल वो अपने दूसरे साथियों के साथ वापस लौट रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के रहने वाले 51 साल के केंटन कूल ने रविवार को कई अन्य पर्वतारोहियों के साथ 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। और उनका स्वास्थ्य अच्छा है और वे एवरेस्ट के शिखर से नीचे उतर रहे हैं। केंटन इससे पहले 18 बार एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके थे। केंटन ऐसा करने वाले पहले गैर नेपाली है।
कूल ने पहली बार 2004 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी और इसके बाद से वो लगभग हर साल ऐसा करते आ रहे हैं। वह 2014 में एवरेस्ट पर चढ़ाई नहीं कर पाए थे क्योंकि उस साल 16 शेरपा गाइडों के हिमस्खलन में मारे जाने के बाद नेपाल सरकार ने अभियान को रद्द कर दिया गया था। साल 2015 में जब भूकंप के कारण हिमस्खलन हुआ था, तब 19 लोगों की मौत हो गयी थी।
इसके अलावा 2020 में जब पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी से जूझ रही थी तब भी केंटन एवरेस्ट पर नहीं चढ़ा पाए थे। सैकड़ों पर्वतारोही और उनके गाइड वसंत मौसम में चढ़ाई के दौरान पहाड़ पर हैं, जिनमें से कई पहले ही सफल हो चुके हैं, जबकि इस महीने के अंत में चढ़ाई बंद होने से पहले और भी प्रयास करने की उम्मीद है। मई महीने के अंत में बारिश के मौसम में स्थिति खराब हो जाती है, जिससे चढ़ाई मुश्किल हो जाती है।
एवरेस्ट मिशन बना अंतिम सफर, लौटते वक्त भारतीय पर्वतारोही ने हिलेरी स्टेप पर गंवाई जान
केंटन कूल से ज्यादा बार चोटी पर सिर्फ नेपाली शेरपा गाइड ही चढ़े हैं। माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा 30 बार चढ़ने का रिकॉर्ड नेपाली शेरपा गाइड कामी रीता के नाम है, जो इस समय भी पहाड़ पर हैं और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में वे चढ़ाई कर लेंगी।






