- Hindi News »
- World »
- Bomb Threats Being Received By Indian Flights Have A Connection With Canada
भारतीय फ्लाइट्स को मिल रही बम धमकियों का कनाडा से है कनेक्शन! पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा उड़ानों को किया गया टार्गेट
भारत और कनाडा के बीच जब से हाल के दिन में विवाद उठा है, इसके बाद से ही भारतीय उड़ानों के खिलाफ बम की धमकियां मिलने लगी है। इसके पीछे कहीं कनाडा का तो हाथ नहीं है। इस एंगल को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
- Written By: साक्षी सिंह

हवाई अड्डे पर विमान- (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच जब से हाल के दिन में विवाद उठा है, इसके बाद से ही भारतीय उड़ानों के खिलाफ बम की धमकियां मिलने लगी है। इसके पीछे कहीं कनाडा का तो हाथ नहीं है। इस एंगल को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा विमानों को बम की धमकी मिली है। इस तरह सप्ताह भर में 70 फर्जी कॉल आए हैं।
धमकी मिलने के बाद उड़ानों को डायवर्ट किया गया। इंडिगो और अकासा की पांच-पांच उड़ानों को धमकी मिली। जबकि विस्तारा के तीन विमानों और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी निशाना बनाया गया। इन धमकियों कनेक्शन कनाडा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-Israel Hamas War: गाजा में इजरायल के ताजा हमले में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
ईरान में फंसे भारतीयों की घर वापसी शुरू, खतरनाक हालात के बीच आर्मेनिया के रास्ते निकाले गए 312 मछुआरे
मिडिल ईस्ट संकट के बीच मंत्रालयों की संयुक्त प्रेस वार्ता, लेबनान की स्थिति पर सरकार ने जताई चिंता
ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बीच लेबनान में तबाही, भारत ने जताई गहरी चिंता; जानें क्या कुछ कहा
ईरान-US जंग के बीच वाशिंगटन में बड़ी बैठक, रूबियो से विक्रम मिसरी ने की मुलाकात, जानें भारत के लिए इसके मायने
भारत स्थिति विदेश नीति के जानकार ब्रह्म चेलानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि भारतीय उड़ानों के खिलाफ बम धमकियों की झूठी खबरें लगातार छठे दिन भी जारी रहीं, जिससे हवाई यात्रा बाधित हुई, विमान सेवा कंपनियों को नुकसान पहुंचा। 1985 में कनाडा के सिख आतंकवादियों द्वारा एयर इंडिया विमान पर किए गए घातक बम विस्फोट की दर्दनाक यादें ताजा हो गईं।
UK और जर्मनी के आईपी पते से आई धमकियां
चेलानी ने पोस्ट में आगे लिखा, बम धमकियां, जो कनाडा द्वारा नए आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद शुरू हुईं कि भारत कनाडाई सिख आतंकवादियों को निशाना बना रहा है। समाचार रिपोर्टों के मुताबिक, बड़े पैमाने पर यूके और जर्मनी के आईपी पते से आई हैं। कल रात से ही, ऐसी धमकियों ने कई भारतीय उड़ानों को प्रभावित किया है, जिसमें लंदन जाने वाली एक उड़ान भी शामिल है, जिसे जर्मनी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें:-नेतन्याहू के घर पर लेबनान ने किया ड्रोन हमला, इजरायल का दावा
क्या है कनाडा और भारत का विवाद
विवाद कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल हुई हत्या से शुरू हुआ था, जिसमें कनाडा ने भारत की भूमिका पर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाए थे।तेजी से बदलते इन हालातों का भारत पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ेगा? क्या कनाडा के साथ बिगड़ते संबंधों के कारण भारत और अमेरिका के रिश्तों में भी उलझनें पैदा हो सकती हैं।
Bomb threats being received by indian flights have a connection with canada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Panchak: वरुथिनी एकादशी पर पंचक के साए का क्या होगा असर? नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण और उपाय
Apr 11, 2026 | 03:49 PMजांच आयोग बनाकर भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे बंगाल की पाई-पाई, अमित शाह की ममता सरकार को खुली चेतावनी- VIDEO
Apr 11, 2026 | 03:45 PM‘हर दिन नए विचार, लेकिन मन में बेचैनी…’, Amitabh Bachchan ने बताया कैसे इंटरनेट हमारी सोच को कर रहा प्रभावित
Apr 11, 2026 | 03:42 PMसोलापुर प्रशासन का बड़ा आदेश: बिना अनुमति महापुरुषों की मूर्ति लगाई तो तुरंत होगी FIR
Apr 11, 2026 | 03:33 PMVaruthini Ekadashi 2026: ‘वरूथिनी एकादशी’ की इस विधि से पूजा से मिलेगा कन्यादान और स्वर्णदान बराबर पुण्य
Apr 11, 2026 | 03:25 PMमोजतबा खामेनेई की हालत नाजुक! शरीर-चेहरे पर गहरे जख्म, अब इस्लामाबाद बैठक पर टिकी दुनिया की नजर
Apr 11, 2026 | 03:21 PMPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी सनराइजर्स हैदराबाद; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 11, 2026 | 03:20 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














