-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel Claims Lebanon Carried Out Drone Attack On Benjamin Netanyahu House
नेतन्याहू के घर पर लेबनान ने किया ड्रोन हमला, इजरायल का दावा
- Written By: साक्षी सिंह
इजरायल ने लेबनान पर बड़ा आरोप लगाया है। उसने दावा किया है कि लेबनान की ओर से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया गया। लेबनान की तरफ से नेतन्याहू के घर पर कई ड्रोन हमले किए गए।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
यरूशलम: इजरायल ने लेबनान पर बड़ा आरोप लगाया है। उसने दावा किया है कि लेबनान की ओर से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया गया। लेबनान की तरफ से नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमले किए गए।
इजरायली सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि गनीमत है कि इस हमले के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी दोनों ही घर पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें:-हमास जिंदा था और जिंदा ही रहेगा…ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान- याह्या सिनवार की मौत स्वीकार्य नहीं
सम्बंधित ख़बरें
Abraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Trump Netanyahu: G-7 समिट से डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को दी चेतावनी, कहा- अब जिम्मेदार बनें
Hezbollah Threat: हिजबुल्लाह के खिलाफ नेतन्याहू की चेतावनी, 122 मिमी रॉकेट और ड्रोन अब भी चुनौती
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का घर शिज़रिया इलाके में है। इससे पहले इसराइली सेना ने कहा था कि शनिवार की सुबह इजरायल की तरफ तीन ड्रोन हमले हुए थे। इनमें से एक ड्रोन ने एक इमारत को निशाना बनाया था, वहीं बाकी दो को इसराइल ने रोक दिया था।
20 मिसाइलें इजरायल में दागी
एक सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि ड्रोन का निशाना बनी इमारत बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास का हिस्सा थी। इससे पहले इजरायली रक्षा बल (IDF) ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार देर रात लेबनान से करीब 20 मिसाइलें इजरायल में आईं थीं।
मिसाइलों को रोका गया था
आईडीएफ का कहना है कि इनमें से कुछ मिसाइलों को रोक दिया गया था, वहीं कुछ मिसाइलें खुले इलाको में गिरी थीं। वहीं एक टेलीग्राम पोस्ट में हिज्बुल्ला ने दावा किया था कि उसने शुक्रवार की रात सफेद, मलकिया और अविविम समेत इजरायल के उत्तरी इलाके में कई सारे रॉकेट दागे थे।
हिज्बुल्ला विस्फोटक ड्रोन से हमला करने का बना रहा प्लान
पिछले कुछ हफ्तों से इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच जंग छिड़ा हुआ है। जवाबी कार्रवाई में इजरायल का लेबनान पर लगातार घातक हमला जारी है। लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला को ईरान का समर्थन प्राप्त है। हिजबुल्ला ने शुक्रवार को कहा था कि वह इजरायल में और अधिक निर्देशित मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोन से हमला कर लड़ाई का एक नया चरण शुरू करने की योजना बना रहा है।
कैसे तेज हुआ युद्ध
दरअसल, इजरायल द्वारा सितंबर के अंत में किए गए हवाई हमले में हिजबुल्ला का प्रमुख नेता हसन नसरल्ला मारा गया था जिसके बाद इजरायल ने अक्टूबर की शुरुआत में लेबनान में अपनी सेना भेज दी थी। दूसरी ओर इजरायल का गाजा में हमास के साथ भी युद्ध जारी है।
ये भी पढ़ें:-North Korea South Korean: दक्षिण कोरिया से सहमा उत्तर कोरिया, लगाए ऐसे आरोप
इजरायल के सैनिकों ने गुरुवार को हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार को मार गिराया था जिसके बाद से दोनों के बीच युद्ध थमने की संभावना न के बराबर लग रही हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को कहा था कि सिनवार की मौत एक दुखद क्षति है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सिनवार से पहले फलस्तीन के कई नेताओं के मारे जाने के बाद भी हमास अपना अभियान जारी रखे हुए है।
Israel claims lebanon carried out drone attack on benjamin netanyahu house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की बड़ी चूक! SI पदोन्नति सूची में शामिल किए 2 दिवंगत अधिकारियों के नाम
Jul 23, 2026 | 09:28 PMHealth Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
Jul 23, 2026 | 09:26 PMगिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के मासूम को गोद में उठाकर निकला एंबुलेंस कर्मी, हिमाचल का VIDEO जीत रहा दिल
Jul 23, 2026 | 09:25 PMदतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल
Jul 23, 2026 | 09:12 PMबिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 23, 2026 | 09:11 PMमाता-पिता से कहा ‘बाहर जा रही हूं’, अकेले फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई जंतर-मंतर; युवती की कहानी हुई वायरल
Jul 23, 2026 | 09:11 PMNEET प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, CP में दुकानों पर लगा ताला; सरकार सख्त
Jul 23, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














