Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पानी की तंगी ने PAK को किया बेबस, UN से भी मिली निराशा…अब आवाम की प्यास कैसे बुझाएंगे हुक्मरान?

पाक के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों को भारत की जल नीति से होने वाली समस्याओं के संबंध में अवगत..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 03, 2025 | 07:37 PM

बिलावल भुट्टो, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

न्यूयॉर्क: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने कूटनीतिक कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। इसके चलते पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत की इस ‘जल कूटनीति’ ने पाकिस्तान को बुरी तरह असहज कर दिया है, और वहां के नेता व सैन्य अधिकारी समय-समय पर भारत को चेतावनियां दे रहे हैं। हालांकि, वे भली-भांति जानते हैं कि उनकी ये धमकियां भारत पर कोई असर नहीं डालेंगी।

पाकिस्तानी सेना और वहां की सरकार को ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी हार से यह साफ हो गया है कि भारत पर हमला करना खुद को ही नुकसान पहुंचाने जैसा है। इसी कारण अब पाकिस्तान अलग-अलग देशों से मदद की गुहार लगा रहा है। इसी सिलसिले में भारत के खिलाफ उकसावे भरा बयान देने वाले बिलावल भुट्टो जरदारी अब इस मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) पहुंचे हैं।

पाकिस्तान ने UN में जताई चिंता

पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों को भारत की जल नीति से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में जानकारी दी।प्रतिनिधिमंडल ने चेताया कि अगर सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया तो पाकिस्तान को जल संकट, खाद्य आपूर्ति में कमी और पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बिलावल भुट्टो ने हाल ही में आरोप लगाया कि भारत ने सिंधु जल संधि को एकतरफा रूप से निलंबित कर इसे एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जिससे लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर मानवीय संकट को भी जन्म दे सकता है।

घुटने से ऐसे दबाया गर्दन की कोमा में पहुंच गया शख्स, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवक के साथ पुलिस की क्रूरता

संयुक्त राष्ट्र में अपने बयान के दौरान बिलावल ने यह भी कहा कि भारत युद्ध से संबंधित संयुक्त राष्ट्र के अनुमोदित प्रस्तावों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान उन देशों में से है जो आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। सिंधु जल संधि पर रोक लगाए जाने के बाद से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसे बहाल करने की लगातार अपील कर रहा है।

भारत ने पाक का बंद किया पानी

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए थे, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल था। यह समझौता भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के उस समय के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच हुआ था, जिसमें विश्व बैंक ने एक मध्यस्थ के रूप में सहयोग किया था। इसका उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के जल के बंटवारे को स्पष्ट रूप से निर्धारित करना और भविष्य में होने वाले विवादों को टालना था।

Bilawal bhutto raises concerns over india water policy at unsc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 07:37 PM

Topics:  

  • Pakistan News
  • United Nations
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

कतर पर हमला हुआ…तो अमेरिका बरसाएगा बम, ट्रंप ने इजरायल के साथ पूरी दुनिया को दे दी चेतावनी

2

कसाई बनी मुनीर की फौज, PoK में निहत्थे लोगों पर बरसाई गोलियां, फिर बन रहे 1971 जैसे हालात

3

इजराइल लौटते ही बदले नेतन्याहू के तेवर, गाजा प्लान के खिलाफ कर दिया ये कांड, अब क्या करेंगे ट्रंप?

4

झुका सिर-नम आंखे और…ट्रंप के सामने असहाय हुए आग उगलने वाले नेतन्याहू, माफी मांगने वाली फोटो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.