- Hindi News »
- World »
- Biden Spoke To Xi Jinping Amid Horrific Attacks In Ukraine White House Said Informed About The Consequences Of Helping Russia
यूक्रेन में भीषण हमलों के बीच बाइडेन ने की शी जिनपिंग से बात, व्हाइट हाउस ने कहा- रूस के मदद करने के परिणाम से कराया अवगत
- Written By: आसिफ सईद

File
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने शुक्रवार को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग (Xi Jingping) को वीडियो कॉल (Video Call) कर बताया कि अगर चीन (China|) यूक्रेनी शहरों पर भीषण हमले कर रहे रूस (Russia) को मदद मुहैया कराता है, तो इसके क्या निहितार्थ और नतीजे हो सकते हैं। व्हाइट हाउस (White House) के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों नेताओं में वीडियो कॉल पर लगभग दो घंटे तक हुई बातचीत के दौरान यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान पर केंद्रित थी। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति बाइडन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने सहित उन उपायों के बारे में बताया, जिनका मकसद हमले रोकना और उनका जवाब देना है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर चीन ने यूक्रेन पर हमला कर रहे रूस की मदद की, तो इसके क्या निहितार्थ और परिणाम हो सकते हैं।”
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि लगभग दो घंटे लंबी बातचीत का अधिकांश हिस्सा यूक्रेन संकट पर अमेरिका, उसके सहयोगियों और भागीदारों के विचारों को रेखांकित करने में बीता। साकी के कहा कि बाइडन ने चिनफिंग को बताया कि ‘‘हम यहां कैसे पहुंचे, हमने क्या कदम उठाए, हम क्यों इस हद तक गए।”
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिनों के सीजफायर पर चर्चा, ट्रंप की धमकी के बीच रिपोर्ट में बड़ा दावा
नवभारत संपादकीय: Donald Trump के फैसले से हड़कंप, अमेरिका में बड़े सैन्य अफसरों की बर्खास्तगी
‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी
अमेरिका की हर चाल पर चीन की ‘बाज नजर’; AI और डेटा के जरिए सैन्य गतिविधियों को उजागर कर रही हैं चीनी कंपनियां
बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि बातचीत एकदम स्पष्ट थी। अधिकारी के मुताबिक बाइडन ने जिनपिंग को पुतिन के कदमों को लेकर अमेरिकी आकलन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति को विस्तार से बताया कि कैसे स्थितियां इस पड़ाव तक पहुंचीं और मौजूदा हालत को लेकर उनका क्या आकलन है। बाइडन ने संकट के राजनयिक समाधान के प्रति अपना समर्थन भी जताया। अधिकारी के कहा कि बाइडन ने यूक्रेन को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगियों व भागीदारों की एकजुटता का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि बाइडन ने अमेरिका और इसके यूरोपीय, नाटो और हिंद-प्रशांत भागीदारों के बीच अभूतपूर्व समन्वय तथा रूसी आक्रमण की वैश्विक निंदा का भी जिक्र किया। अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने इस बात पर चिंता जताई कि रूस यूक्रेन में जैविक हथियारों के इस्तेमाल की आशंकाओं को लेकर दुष्प्रचार फैला रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
अधिकारी ने कहा कि बातचीत के दौरान जिनपिंग ने जहां ताइवान का मुद्दा उठाया, वहीं बाइडन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अपनी एक-चीन नीति पर अडिग है और ताइवान संबंध अधिनियम, तीन संयुक्त शासकीय सूचनाओं व छह आश्वासनों का पालन कर रहा है। अधिकारी के मुताबिक बाइडन ने ताइवान खाड़ी में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की अहमियत पर भी जोर दिया। (एजेंसी)
Biden spoke to xi jinping amid horrific attacks in ukraine white house said informed about the consequences of helping russia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK को मिली डबल खुशखबरी, ब्रेविस के बाद MS Dhoni भी हुए फिट; इस मुकाबले में दिखेंगे खेलते
Apr 06, 2026 | 03:59 PMमहाभारत का चक्रव्यूह क्या था? आसान भाषा में समझें ये खतरनाक युद्ध रणनीति
Apr 06, 2026 | 03:53 PM‘मैं चार बार के मुख्यमंत्री की बहू हूं…’, नामांकन सभा में भावुक हुईं सुनेत्रा पवार; अजित दादा को किया याद
Apr 06, 2026 | 03:45 PMईरान का सूपड़ा साफ करने को तैयार ट्रंप! US ने तैनात की घातक स्टेल्थ मिसाइलें, एक मिशन में होगा सब खाक
Apr 06, 2026 | 03:41 PMAkshay Kumar Release Date: भूत बंगला का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
Apr 06, 2026 | 03:35 PMदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Apr 06, 2026 | 03:21 PM‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
Apr 06, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














